Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सभी विभाग मिलकर कोरोना के जंग में टीम भावना के साथ करें काम

ब्यूरो 15-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोरोना से जारी इस जंग में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य विभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे रहे हैं। इसको देखते हुये हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने प्रदेश के समस्त अपर मुख्य सचिव, समस्त विभाग अध्यक्ष, समस्त मंडलायुक्त एवं सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी करते हुये कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रण के लिए आपसी सामंजस्य बनाए रखने एवं टीम भावना से कार्य किया जाए।

एसीएमओ डॉ उमेश कुमार जो स्वयं कोरोना पॉजिटिव थे और स्वस्थ होकर अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। अपना कार्यभार संभालते हुये उन्होंने कहा कि शासन द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण उपचार के लिए विभिन्न विभागों के लोग तत्परता से जुड़े हुए हैं। डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, राजस्व कर्मी, पुलिसकर्मी, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सफाईकर्मी संक्रमण के नियंत्रण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह वैश्विक महामारी एक चुनौती है जिससे हमें डटकर सामना करना है। ऐसे में कई बार दबाव एवं मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि पारस्परिक सम्मान एवं टीम भावना से कार्य किया जाए। ताकि पूरी प्रशासनिक मशीनरी अपना सकारात्मक प्रदर्शन करते हुए इस विषम चुनौती का सामना प्रभावी रूप से कर सके।
डॉ उमेश ने कहा कि कई विभागों के समन्वय से ही सफलतापूर्वक अब तक सभी कार्य संपादित होते रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरे मनोयोग से कार्य लेने के लिए यह आवश्यक है कि परस्पर अमर्यादित व्यवहार सहयोग एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिलदारनगर में आत्मनिर्भर बनाने का शुरु हुआ अनोखा पहल
Next: सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 194 आवेदन पत्रों में 5 का हुआ निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.