Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कमासुत पुत्र कि मौत से कोहराम

विशेष संवाददाता 15-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

करण्डा। कोतवाली क्षेत्र के सुआपुर गांव निवासी जवाहिर शर्मा के पुत्र की प्रेस करते समय करंट लगने से मौत हो गयी। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मृतक गरीब परिवार का कमासुत पुत्र था।

पुर्वांचल युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांडेय वर्तमान में दिल्ली में है। यह जानकारी मिलते ही राजकुमार पांडेय ने अपने प्रतिनिधि के जरिए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भिजवाने का काम किया। मालूम हो कि क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद के लिए राजकुमार पांडेय हमेशा दो कदम आगे बढ़कर रहते हैं। गाजीपुर में न होते हुए भी जानकारी मात्र पर उन्होंने गरीब पीड़ित परिवार के लिए मदद के हाथ बढ़ाएं। जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। उन्होंने कहा कि अभावग्रस्त जरूरतमंदों लोगो के लिए मदद करने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। इस परिवार पर युवा पुत्र की मौत के बाद जो संकट आया है वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरे द्वारा इस पीड़ित परिवार के लिए मदद का एक छोटा सा प्रयास किया गया है। मालूम हो कि रविवार को करण्डा के सुआपुर गाँव में एक हृदय विदारक घटना हो गयी थी। नाई समाज के बेहद ग़रीब परिवार के 22 वर्षीय युवक नितेश शर्मा नामक युवा बिजली वाले प्रेस से अपने कपड़े इस्तरी कर रहा था कि अचानक प्रेस में करेंट आ गया और वह मौके पर अचेत गया, आनन-फानन में हास्पिटल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। उसके पिता जवाहिर शर्मा की घुम घुम कर हजामत बनाने के पुस्तैनी काम करते है,और इनके दो पुत्र है, बङा भाई कुछ साल से शहर में काम करता है,और छोट भाई मृतक नितेश शर्मा अपना पुस्तैनी काम किसी के शैलून मे रहकर बाल काटता करता था। घर की माली हाल ठीक नहीं है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यूरिया की उपलब्धता शीघ्र नहीं हुआ तो होगा धरना प्रदर्शन-राजकुमार सिंह
Next: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने भरी हुँकार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.