Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिलदारनगर में आत्मनिर्भर बनाने का शुरु हुआ अनोखा पहल

ब्यूरो 15-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। क्षेत्र के दिलदारनगर में जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बनी (AKS ) आत्मनिर्भर कारोबार सहयोग संगठन ने मंगलवार को रमवल ग्राम निवासी गुड्डू को रोजगार से जोड़कर महती भूमिका निभाई।

महीना दिन पहले बना यह संगठन जरूरतमंद लोगों को छोटे-छोटे ब्यापार से जोड़कर उनकों आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही देश की तरक्की में भी योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के नारा से प्रेरित होकर संगठन के सदस्यों ने नेेेक बीड़ा उठाया। सरकारी नौकरी की कमी व निजीकरण केे बढ़ते दायरे के कारण आत्मनिर्भरता ही सबसे बडा हथियार साबित होगा। नोटबन्दी व कोरोना महामारी से नौकरी जाने के बाद दिहाड़ी मजदूरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे लोगों को सहारा देने के उद्देश्य से संस्था के लोगों ने आज एक सज्जन को दुकान खोलवाकर आत्मनिर्भर बनाने की शुरुवात कर दी है दिलदारनगर में रमवल ग्राम निवासी गुड्डू को चाय की दुकान खोलवाकर संस्था के लोगों ने दुकान का विधिवत उदघाटन किया।

संस्था के प्रवक्ता तौक़ीर खान ने बताया कि आगे भी इस तरह के लोगों को परस्पर सहयोग किया जायेगा। जो भी जरूरतमंद लोग हैं संस्था के लोगों से मिलकर अपनी जरूरत को बता सकते हैं ये AKS ग्रुप सिर्फ रोजगार आत्मनिर्भर बनाने के लिये ही लोगो को सपोर्ट करेगी। जरूरतमंद लोग संस्था के लोगों से मिलकर लाभ ले सकते हैं महिलाओं को भी ब्यापार के लिये संस्था सपोर्ट करेगी। इस संस्था में अबतक कमसार से सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं जो हर महीने संस्था को 100 रुपये की मदद करते हैं और उसी पैसे से लोगों को मदद किया जाता है। संस्था के सरपरस्त डॉ सलाहुद्दीन खान साहब ने जो भी इस संस्था से जुड़े हुए लोग हैं जो जहां से मदद कर रहा है उनसब लोगों का धन्यबाद किया।

उदघाटन समारोह में संस्था के अबरार खान, मंजूर खान, मेराज खान, अरशद खान, इमरान, अकबर खान, जमाल खान, मिट्ठू, अनीस खान, अबरार खान, भोलू खान आदि लोग मौजूद थे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वच्छता के प्रति चेयरमैन दिखे संवेदनशील
Next: सभी विभाग मिलकर कोरोना के जंग में टीम भावना के साथ करें काम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.