Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिन्दी हमारी पहचान और स्वाभिमान है-जनपद न्यायाधीश

ब्यूरो 18-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में 16 सितम्बर, 2020 को साय 04ः30 बजे जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में हिन्दी पखवारा के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

राघवेन्द्र जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि भारत जैसे विशाल देख में अनेक भाषा, जाति, धर्म के लोग रहते है। इस देश के लोगो का रिश्ता एक राज्य से दूसरे राज्य के साथ जुड़ा हुआ है जैसे व्यापार और संसकृति के कारण हम सभी लोग एक दूसरे के साथ जुड़े हुए है और इसके साथ उन सभी के बीच सही प्रकार के व्यवहारिकता को कायम रखने के लिए एक ऐसी भाषा होनी चाहिए जो सबको समझ मे भी आये और सबसे आसान भी हो। हिन्दी ही एक ऐसी भाषा है जो लिखने, बोलने तथा समझने में सरल भाष हैं हिन्दी दिवस/पखवारा इसलिए मनाया जाता है कि हिन्दी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो तथा सम्मान हो, क्योकि यही हमारी पहचान है और स्वाभिमान है। हिन्दी हमारे देश की संस्कृति एवं संस्कारों का प्रतिबिम्ब है तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता व बंधुत्व के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी भाष की महानता होनी चाहिए। इस अवसर पर गौरव कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारीगण में सुश्री शाम्भवी, अपर सिविल जज (जू0डि0), सिविल बार एसोसिएसन के अध्यक्ष रामप्रताप यादव, महासचिव, तारिक सिद्दिकी व उपाध्यक्ष लियाकत अली व सीताराम राय अधिवक्ता द्वारा अपना विचार रखा गया तथा सभी न्यायिक अधिकारीगण, बार संघ के सम्मानित अधिवक्तगण व न्यायालय के कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे। संजय सिंह तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय, कक्ष सं0-9 गाजीपुर
द्वारा संचालन किया गया तथा उनके द्वारा भी यह बताया गया कि जब भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ था तो अंग्रेजी में बनकर तैयार हुआ था तथा काफी संघर्ष के बाद राष्ट्रपति के आदेश से हिन्दी में रूपांतरण हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कई क्षेत्र हुए हॉट स्पाट से मुक्त
Next: बेरोजगारी व निजीकरण के विरुद्ध युवाओ ने निकाला कैंडिल मार्च

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.