Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कई क्षेत्र हुए हॉट स्पाट से मुक्त

ब्यूरो 18-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कोविड-19 कोरोना
वायरस की वैश्विक महामारी से प्रभावित/संक्रमित ग्रामों/वार्डो में
दिनांक 29/30/31 अगस्त, 2020 एवं 01 सितम्बर, 2020 को लिये गये स्वैब टेस्ट मे एक से अधिक कोरोना पाजिटिव केस प्राप्त होने के कारण उक्त ग्रामों/वार्डो के सम्पूर्ण क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट एरिया/हॉटस्पाट के रूप में घोषित गया था।

जिसमें ग्राम रेवतीपुर थाना रेवतीपुर, वार्ड नं0-13 गंगानगर थाना सैदपुर, ग्राम तारनपुर थाना जंगीपुर, ग्राम मलिकपुरा थाना मुहम्मदाबाद, ग्राम पैकवली थाना करीमुद्दीनपुर, नौकापुरा लंका थाना कोतवाली सदर, ग्राम दिलदारनगर थाना दिलदारनगर, मनिहारी (सी. एच. सी.) थाना शादियाबाद, ग्राम चकफातमा थाना भुडकुडा, ग्राम डोरा थाना सादाता तहसील जखनियॉ, ग्राम कस्बा दयालपुर थाना शादियाबाद, ग्राम नगरस नेवाजुराय थाना नगरस, ग्राम कटैला थाना कोतवाली, महाजन टोली थाना कोतवाली, पी0एच0सी सिरगिथा थाना नन्दगंज ग्राम दुरखुशी थाना मरदह, ग्राम सिउरा बहादुरगंज, ग्राम महम्मदपुर मु0 खारा थाना कासिमाबाद, ग्राम जसदेवपुर थाना भावरकोल ग्राम हसनापुर थाना बिरनो, ग्राम देवकली थाना नन्दगंज, ग्राम सेखपुर थाना
करण्डा, ग्राम तराव, कुण्डेसर थाना भावरकोल, ग्राम बभनौली देवचन्दपुर थाना सैदपुर, ग्राम खरौना थाना खानुपर, ग्राम मुहम्मदपुर , मुहम्मदाबाद थाना मुहम्मदाबाद, मछलीबाजार तेलपुरवा थाना कोतवाली, ग्राम शिकारपुर थाना सादात, ग्राम आगापुर सानी थाना भुड़कुड़ा, ग्राम मुबारकपुर कुुदुरल्ला,
मुहम्मदपुर (मसउदपुर), सुररहुरपुर थाना शादियाबाद, ग्राम गोपालीपुर थाना खानपुर, ग्राम बरेसर थाना बरेसर, ग्राम इन्दौर थाना मरदह, ग्राम कसेरा पोखरा थाना जमानियॉ, ग्राम भड़सर थाना बिरनो, ग्राम रघुरवगंज, नसरतपुर थाना मुहम्मदाबाद में स्वैब की तिथि से 14 दिन के भीतर किसी अन्य केस के पुष्ट न होने के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या 14.09.2020 से सहमत होते हुए उक्त क्षेत्रों को जनहित में हाट स्पाट/कन्टेनमेन्ट जोन से मुक्त किया जाता है। उक्त क्षेत्रो मे साफ-सफाई एवं सोशल डिसटैन्सिंग का अनुपालन सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कराया जायेगा। कोरोना पाजिटिव से निगेटिव केस के व्यक्ति से सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा एक सप्ताह होम कोरेनटाईन रहेने के सम्बन्ध मे शपथ पत्र प्राप्त किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सपा की जमानियां विधानसभा की आवश्यक बैठक कल
Next: हिन्दी हमारी पहचान और स्वाभिमान है-जनपद न्यायाधीश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.