Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए माने चिकित्सक की सलाह

ब्यूरो 19-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच इसे नियंत्रित करना सरकार के लिए चुनौती बनती जा रही है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में संक्रमित की पहचान हो रही है। लोग भी नियंत्रण व रोकथाम को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। चिकित्सक लगातार मरीजों को सावधानी बरतने के लिए सलाह दे रहे हैं।

एसीएमओ व प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रगति कुमार ने बताया कि रोजाना गर्म पानी पीने के फायदे भी है। अधिकतर पेट की बीमारी दूषित पानी से होती हैं, अगर पानी को गर्म कर फिर ठंडा कर पिएं तो पेट की अधिकांश बीमारियां दूर हो जाएंगी। अगर भूख न लगे तो एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस और काली मिर्च, नमक डालकर पिएं। सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी या नींबू पानी पिया करें। आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा और पाचन प्रणाली भी सही रहेगा। रोजाना गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। पानी पीने से एसिडिटी हटती है, क्योंकि पानी पेट साफ रखता है। सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुना पानी कब्ज को जड़ से खत्म कर देता है। पानी जोड़ों को चिकना बनाता है और जोड़ों का दर्द भी कम करता है।
डॉ प्रगति कुमार ने बताया कि सर्दी- जुकाम में रोज गुनगुना पानी पीने से आराम मिलता है। कुछ लोग ज्यादा ही ठंडा पानी पीते हैं। इससे गुर्दे खराब हो सकते हैं। गुनगुना पानी पीने से स्किन ग्लो करने लगेगी। वजन कम करने के लिए ठंडे पानी की जगह गुनगुना गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है।
एसीएमओ डॉ के के वर्मा ने बताया कि लोग जितना खुद को साफ और हाइजीन रखेंगे, संक्रमण का खतरा उतना ही कम होगा। उन्होंने बताया कि जितना हो सके ठंडी चीजों से परहेज करना है और पीने से लेकर नहाने तक में गर्म पानी का इस्तेमाल करना है। यह वैक्टरिया मारने के लेकर स्किन के किए काफी लाभदायक है। उन्होंने कहा कि गर्म पानी से नहाना सबसे बेहतर और व्यवस्थित प्रणाली में से एक है जो मानव शरीर के लिए फायदेमंद होता है। डॉ वर्मा ने बताया कि गर्म पानी से नहाना शरीर को डिटॉक्स करता है और मानसिक और भावनात्मक तनाव को कम कर सकता है। इसके अलावा शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है, साथ ही शरीर के सूजन को भी कम करता है। इस तरह से नहाना माइल्ड डिटॉक्सिफिकेशन का एक रूप है, जिसमें आपके शरीर के तापमान को बढ़ाने और त्वचा की शुद्धि के चरणों के माध्यम से आपकी मेटाबॉलिक रेट में वृद्धि होती है।
एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि दमा के मरीजों के लिए तला भुना खाने के बाद गर्म पानी पीना बहुत लाभदायक होता है। सुबह उठने के बाद गरम या गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पिया करें। इससे टॉक्सिक एलिमेंट शरीर से निकल जाते हैं और इम्यून सिस्टम भी सही रहता है। अगर आपको हमेशा थकान महसूस होता है तो सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें। दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे। शरीर की मांसपेशियों का 80 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है इसलिए पानी से मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवाओं के सपनों को समाप्त करने की सरकार कर रही साजिश-युवा सपा नेता रितेश सिंह
Next: संसदीय कार्य मंत्री का जनपद आगमन 21 को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.