Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी,किसानों में आक्रोश

संवाददाता 19-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नहरों में टेल तक पानी की मांग को लेकर असना में किसान नेता रविंद्रनाथ सिंह उर्फ मुन्ना फकीर का चल रहा आमरण अनशन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

किसान युवा विकास मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह मंटू व अरुण सिंह ने धरनास्थल पर पहुंच कर धरना को धार दिया। वहीं किसानों का धरना और आमरण अनशन समाप्त कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद व अन्य विभागीय अधिकारी असना पहुंचे और धरना समाप्त करने के लिए किसानों को काफी मनाया, लेकिन किसान पानी पहुंचे बिना धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए और सांसद विधायक का पुतला दहन पर अडिग रहे। वहीं चार दिन बाद भी आमरण अनशन पर बैठे किसान की जांच के लिए किसी चिकित्सक के न पहुंचने पर किसानों में काफी आक्रोश है।
चौथे दिन के धरने में भाकियू भानु के मण्डल अध्यक्ष सन्तविलास सिंह ने कहा कि चार दिन से धरना व आमरण अनशन के बाद भी अब तक नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। इसलिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हम सांसद विधायक का पुतला फूंकने को तैयार हैं। किसान युवा विकास मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह मंटू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गम्भीर नहीं है। जिससे टेल के किसानों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।कहा कि इस सरकार में अधिकारी -कर्मचारी कामचोर हो गए हैं जिससे किसान परेशान हैं। अरुण सिंह ने कहा कि पानी के अभाव में किसानों की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। इस मौके पर बलिराम सिंह, राम अवतार यादव, महावीर सिंह, राज बहादुर यादव, बृजकिशोर सिंह, झुनखुन बिन्द आदि रहे। अध्यक्षता सुमन्त सिंह अन्ना व संचालन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसानों का अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
Next: सीढ़ी की रेलिंग टूटने से विवाहिता घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.