Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टेल तक नही पहुंच रहा नहर का पानी-धरना समाप्त

संवाददाता 21-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा (चन्देली)। टेल तक नहरों में पानी की मांग को लेकर असना गांव में चल रहा किसान नेता मुन्ना फकीर का आमरण अनशन व धरना पांचवें दिन रविवार की देर शाम को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के आश्वासन पर समाप्त हो गया।जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने 10 दिनों तक कटसिला हेड तक पूरी क्षमता तक पानी देकर नरवन के किसानों को टेल तक पानी पहुंचाने का भरोसा दिया।किसानों ने चेताया कि समस्या का भरपूर निदान नही हुआ तो पुनः धरना शुरू किया जाएगा।

भाकियू (भानु) के मण्डल अध्यक्ष सन्त विलास सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को केवल लालीपाप देने का काम कर रही है।वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से लापरवाह हो गए हैं।इसका नतीजा है किसानों को टेल तक पानी नही मिल पा रहा है।रविवार की देर शाम विधायक सुशील सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाया।किसानों से कहा कि पानी टेल तक पहुंचाने के लिए मैं आप सभी के साथ हूं।विधायक के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।इस मौके पर एक्सईएनब चन्द्रप्रभा सुरेशचंद्र आजाद, दीनानाथ श्रीवास्तव,सुमन्त सिंह अन्ना,रविन्द्र सिंह मुन्ना फकीर,धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नागेन्द्र मंटू,अरुण सिंह, जयशंकर सिंह,मुन्नी बिन्द आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर ट्राली पलटा
Next: बाइक सवार घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.