Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसानों में शासन प्रशासन के प्रति बढ़ी नाराजगी

संवाददाता 23-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा चन्दौली। करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से बने अदसड़ व चारी लिफ्ट कैनाल के निर्माण में हुई अनियमितता की जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के नेतृत्व में अदसड़ लिफ्ट कैनाल पर चल रहा किसानों का धरना क्रमिक अनशन बुधवार को छठवें दिन भी जारी रहा। छठवें दिन भी धरना स्थल पर न तो कोई विभागीय अधिकारी या कोई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ही पहुंचा। जिससे धरनारत किसानों में शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को दूसरे दिन भी संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
इस अवसर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मण्डल अध्यक्ष मनमन सिंह ने कहा कि चारी व अदसड़ में बने लिफ्ट कैनाल कई बार टेस्टिंग में फेल हो चुके हैं। जिससे इसके निर्माण में अनियमितता की क्षेत्रीय किसानों की बात सच साबित हो रही है। कई बार जांच की मांग के बाद भी लघु डाल सिंचाई विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इसकी जांच से कतरा रहे हैं। जो क्षेत्रीय किसानों की आशंका को सच साबित कर रही है। कहा चारी व अदसड़ लिफ्ट कैनाल के निर्माण में हुई अनियमितता की निष्पक्ष जांच नहीं होती तब तक धरना व क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर अंजनी तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, अम्बरीश सिंह, नागेन्द्र यादव, राजेश पांडेय, मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।अध्यक्षता रमाकांत यादव और संचालन अजीत सिंह प्रिंस ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कम्प
Next: राष्ट्रकवि ही नहीं बल्कि सच्चे समाज सुधारक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.