Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति योजना हेतु संसोधित समय सारिणी जारी

ब्यूरो 25-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा संसोधित समय सारिणी क्रियान्वयन हेतु जारी किया गया है।

जिसमें पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत दिनांक 30 सितम्बर, 2020 तक मान्यता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर, डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आवेदन करने, पासवर्ड प्राप्त करना एवं संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही की जानी है, तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्त विद्यालयों मे स्वीकृति सीटों की संख्या को ऑनलाइन सत्यापित किये जाने की अन्तिम तिथि 30 अक्टूबर 2020 तक निर्धारित है। छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 12 अक्टूबर, 2020 तक निर्धारित की गयी है। इसी  प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत दिनांक 30 सितम्बर, 2020 तक मान्यता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आवेदन करने, पासवर्ड प्राप्त करना एवं संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही की जानी है, तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्त विद्यालयों में स्वीकृति सीटों की संख्या को ऑनलाइन सत्यापित किये जाने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2020 तक निर्धारित है। छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 05 नवम्बर, 2020 तक निर्धारित की गयी है। उन्होने जनपद के समस्त पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाईन भरना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 26 सितंबर को मनाया जायेगा विश्व गर्भनिरोधक दिवस
Next: आशा,आंगनबाड़ी और एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.