Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने पर मजबूर महिला

संवाददाता 27-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गांई मठिया गांव निवासिनी एक महिला को जबरदस्ती घर से मारपीट कर पट्टीदारों ने बाहर निकाला। उत्तर प्रदेश सरकार अच्छे दिन की बात करती है लेकिन यह तो सिर्फ जुमलों में की बात लगती हैं। एक अबला नारी के साथ हो रहे अन्याय पर कोई बोलने व सूध लेने वाला नहीं।

18 दिन से महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे जीवनयापन करने को विवश है। मालूम हो कि गांव निवासी रिंकू देवी पत्नी रामविलास यादव का सगे पट्टीदार जगरनाथ यादव से जमीन संबंधी बंटवारा को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा।दो पक्ष एक ही मकान में संयुक्त रूप से वर्षो से रह रहे थे।इसी बीच 9 सितम्बर को दोपहर एक बजे के करीब पट्टीदार जगरनाथ यादव के परिवार के आधा दर्जन लोग पीड़िता को गाली गुप्ता देते हुए मारपीट कर उसके कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे सभी समान को घर से बाहर सड़क पर फेंककर बक्सा व अटैची को तोड़फोड़ कर उसमें रखा नये कपड़ा को भी सड़क पर फेंकने के बाद बीस हज़ार नगदी सहित सोने का झुमका, मंगलसूत्र व चांदी के पायल चुरा लिये व पीड़िता के घर पर ताला जड़ दिया।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिये। इस संबंध में पिड़िता ने मटेहूँ पुलिस चौकी, थाना मरदह में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन इस अबला नारी की बात किसी ने नहीं सुना तो। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली, मुख्यमंत्री, प्रमुख गृह सचिव, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश, डीआईजी वाराणसी मंडल, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन इतने दिन बाद भी इस महिला को न्याय नहीं मिला। इससे रिंकू देवी ने बताया कि हम अपने ही घर से बेघर हो गए हर जगह अर्जी दी मगर किसी ने मेरी फरियाद नहीं सुनी अब तो न्याय पर से भरोसा ही उठ गया है।

इस संबंध में कासीमाबाद एसडीएम रमेश मौर्य ने बताया कि यह मामला गंभीर है। जांच कराकर महिला को उसका हक दिलाया जाएगा और दोषी के खिलाफ शक्त कारवाई की जाएगी।

पीड़िता रिंकू देवी के पति रामविलास यादव ने बताया कि जगरनाथ यादव हमारे सगे चाचा हैं हम आधा – आधा के हिस्सेदार है लेकिन वह दबंगई के बल पर पूरा जमीन व मकान कब्जा करने के नियत से हमकों घर से बाहर निकाल दिये। खाने पीने का राशन भी सब हड़प लिए है। न्याय के लिए बार-बार पुलिस के पास चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस गोलमटोल घुमा रही हैं और विपक्षी का ही साथ दे रही है। हम किसी तरह मजदूरी करके अपने 10 वर्ष की पुत्री अंजली व आदित्य 8 वर्ष, पत्नी रिंकू देवी का भरण पोषण कर रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरकारी कोटे की दुकान का हुआ आवंटन
Next: दबंगई-सार्वजनिक रास्ता सहित कुआँ पर कब्जा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.