Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारत सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक को किसान हित में मानते हुये किया समर्थन

संवाददाता 28-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया।स्थानीय क्षेत्र के  ग्राम पचोखर में लाल बचन राय के आवास पर बावनों दोनवार भूमिहार ब्राह्मण महासभा कि बैठक  सम्पन्न हुई। जिसमें किसान विधेयक का सभी ने एक स्वर से समर्थन किया।

सभा की कार्यवाही गायत्री महामंत्रोच्चारण व भगवान परशुराम ,माता चण्डी, स्वामी सहजानंद सरस्वती ,भारत माता की जय के गगनभेदी जयघोष के साथ प्रारंभ हुई। सभा को संबोधित करते हुये अक्षयवर राय ने समाज के पात्र वंचित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहीत कि योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सहयोग करने की अपील की।

संजय राय मन्टू ने संगठन के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपने का आग्रह किया। राम कृष्ण राय रुईयां ने संगठन के संचित कोष पर कहा कि यदि समाज के सम्पन्न लोग उदारता पूर्वक संगठन को अनुदान दें तो संगठन का कोष समृद्ध हो जायेगा। साथ ही उन्होंने स्वयं पहल करते हुये संगठन को 11000 रुपये देने का संकल्प व्यक्त किया।

कपिल देव राय चंवरी और कमलेश राय ने भारत सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। अश्वनी राय   ने संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों का अभिनंदन व आभार व्यक्त करते हुये कृषि विधेयक पर व्यापक चर्चा करते हुये इसे किसानों के हित में बताया व कहा सभी किसानों को स्वयं जागरुक होने की आवश्कता है। बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित किये गये।संगठन के युवा मोर्चा को क्रियाशील किया जाये अथवा  उसका पुनर्गठन किया जाये। डा.द्वारिका नाथ राय को संगठन के पंजीकरण के नवीनीकरण के लिये अधिकृत किया गया और निर्णय लिया गया कि उक्त कार्य का जो भी व्यय होगा संगठन के कोष द्वारा भुगतान किया जायेगा।कृषि समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

संगठन द्वारा भारत सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक को किसान हित में मानते हुये उसका समर्थन किया गया। कार्यक्रम के संचालक रामप्रवेश राय ने बतायाकि महासभा की अगली बैठक आगामी गुरूवार कि सुबह 11 बजे ग्राम लहुआर में विरेन्द्र कुमार राय के आवास पर आयोजित होगी। उक्त अवसर पर अशोक कुमार राय शशि राय शिवकुमार राय श्रवण कुमार राय हरिकेश्वर राय  रविन्द्र नाथ राय वेद प्रकाश राय सन्तोष राय के साथ अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्षेत्र की सड़कों को अब भी अच्छे दिनों का इंतजार
Next: फीता काटकर जच्चा बच्चा उपकेंद्र का हुआ उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.