Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शौचालय निर्माण में अनियमित्ता को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत

संवाददाता 30-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। क्षेत्र के बड़ेसर ग्राम सभा के चक्का बांध गांव स्थित गंगा घाट के किनारे बनाये जा रहे सामुदायिक शौचालय में अनियमितता को लेकर गांव के लोगों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी से शिकायत की।

गांव के हरीकेश गिरी आरोप है कि सामुदायिक शौचालय निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। कहा कि निर्माण में तीन नंबर का ईटा लगाया जा रहा है और नीव भी मानक के अनुरूप नहीं बनायी गयी है। श्री गिरी का कहना है कि शौचालाय निर्माण को लेकर लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौन साधे हुए है। यह सामुदायिक शौचालय गंगा तट एवं मंदिर के पास स्थित है। जो स्नानार्थीयों और मंदिर पर आने वाले श्रधालूओं को ध्यान में रख कर बनवाया जा रहा है । लेकिन निर्माण कार्य में अनियमितता के कारण शौचालय कि मियाद कम ही नजर आ रही है। उनका कहना है कि इसकी जांच कर नियमानुसार शौचालय का निर्माण होना चाहिए। उनका कहना है कि उनके द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गयी है लेकिन अधिकारी द्वारा आनन फानन में दिया गया जवाब बेतुका है। जिसकी पुनः शिकायत की गयी है। इस संबंध में बीडीओं हरीनरायन का कहना है कि यदि अनियमितता बरती जा रही है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जितेश कुमार‚ मिन्टू गिरी‚ मंजित कुमार‚ प्रेम तिवारी‚ सीता बिन्द‚ अक्षय कुमार बिन्द‚ विनोद‚ राजेश्वर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मदनचंद मुसहर के हत्यारे गिरफ्तार क्यो नहीं एस पी जबाब दो –माले
Next: प्रेस वार्ता कर किया निजीकरण का विरोध– गिनाई खामियां

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.