Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गांधी जयंती पर बुजुर्गों के लिए शुरू हुआ जेरैटीक वार्ड

ब्यूरो 02-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। गांधी जयंती पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बुजुर्गों के लिए एक तोहफा देने का कार्य किया गया। जिसके तहत 10 बेड के जेरैटीक वार्ड का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य के द्वारा जिला अस्पताल में किया गया। इस वार्ड का शुभारंभ हो जाने से जिला अस्पताल में आने वाले साठ साल से ऊपर के मरीजों को लाभ मिला शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर एसीएमओ डॉ केके वर्मा ने बताया कि सदर अस्पताल में वृद्ध मरीजों को भर्ती करने एवं उनके देखभाल के लिए 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। जेरैटीक वार्ड के निर्माण हो जाने से सदर अस्पताल में आने वाले लाचार वृद्ध मरीजों को काफी सहुलियत होगी। यह वार्ड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां एसी सहित कई अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। बृद्ध मरीजों के लिए फिजियोथैरेपी की भी अलग से व्यवस्था रहेगी। इस वार्ड में मरीजों को रखकर उनका इलाज किया जाएगा। वैसे बृद्ध मरीज जिनका घरों में बेहतर ढंग से देखभाल ईलाज नहीं हो पाता है वैसे मरीजों को यहां प्राथमिकता दी जाएगी। वृद्ध वार्ड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस वार्ड में मरीजों के लिए एयरकंडीशन के साथ ही फर्श पर टाइल्स एवं छत पर सिलिंग लगाए गए है। वृद्ध वार्ड में 10 बेड लगाए गए है। इसमें पांच बेड पुरुष तथा चार बेड महिलाओं के लिए रहेगा। एक बेड ड्यूटी पर कार्यरत नर्स के लिए रहेगा। इस वार्ड को अत्याधुनिक तरीके से बनाया गया है, ताकि वृद्ध मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस वृद्ध वार्ड में भर्ती होने वाले बुजुर्ग महिला एवं पुरुष मरीजों का लकवा से लेकर डायबिटीज तक का इलाज होगा। सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का पहले ओपीडी में इलाज किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर उनके वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। इस वार्ड में लकवा, हर्ट, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि के मरीज भर्ती होंगे। मरीजों को दवा से लेकर भोजन तक मुफ्त में मिलेगा। इसके साथ ही ईसीजी मशीन,कार्डिएक मोनिटर,डिफिब्रिलेटर,ऑक्सिजन की भी व्यवस्था है

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ निसार अहमद ,डॉ के के वर्मा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,डॉ के के सिंह नोडल बृद्धजन वार्ड,डॉ तनवीर शिशुरोग विशेषज्ञ, रवि शंकर चौरसिया, डॉ कर्मवीर शोले,डॉ के एन चौधरी, ओंकार स्टाफ इंचार्ज,बुद्धि लाल चीफ फार्मासिस्ट, दुर्गा ऑपरेटर एवम अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महान विभूतियों के विचारों को अपने जीवन मे उतारे तभी आपका जीवन सार्थक होगा-डीएम
Next: स्वस्थ व निरोग रहने के लिए गांवों में साफ सफाई जरूरी-मृत्युन्जय सिंह दीपू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.