Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

ब्यूरो 02-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के आह्वान पर भाजपा सरकार की जन विरोधी एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को आमघाट गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर दो घंटे का मौन सत्याग्रह किया गया। मौन सत्याग्रह आरम्भ होने के पूर्व समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश सेवा करने एवं देश प्रदेश की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामधारी यादव ने मौन सत्याग्रह आरम्भ होने के पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने मौन सत्याग्रह के उद्देश्य पर बोलते हुवे कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं, रोजगार देने के झूठे दावे किए जा रहे हैं, कोरोना संकट में लाक डाउन से तमाम व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई है, रोजगार की जगह कर्मचारियों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है, किसान की जमीन पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों की नजर है, संसद में बहुराष्ट्रीय कंपनियों और चंद उद्योग पतियों के लिए कानून बन रहे हैं। देश में हताशा का दौर है, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय है, अपराध बढ़ रहे हैं ,भाजपा सरकार अपराधियों के आगे बेदम दिख रही है, महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं, लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं, सत्ता संरक्षित अपराधी निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं,भाजपा राज में युवाओं का भविष्य अंधेरे में है, शिक्षा संस्थाएं बंद है, ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर गांव में रहने वाले छात्र छात्राओं की अनदेखी की जा रही है, गरीब बच्चों के पास न लैपटॉप है न स्मार्ट फोन।न्याय के लिए अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, विपक्ष को बदले की भावना से फर्जी मुकदमे लगा कर परेशान किया जा रहा है, जनता का हर वर्ग भाजपा सरकार की वादाखिलाफी से परेशान है, किसान, श्रमिक, युवा आंदोलन की राह पर है, भाजपा सरकार की इन्हीं जन विरोधी रवैये के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी मौन सत्याग्रह कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रही हैं‌। वही उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार में जुल्म और ज्यादती नहीं रूकी तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी। क्यो की सपा गरीबों के साथ हो रहे अन्याय और जुल्म को कत्तई बर्दाश्त नहीं करगी, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े।इस मौके पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन यादव, राजेश राय पप्पू, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव ,पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री जय किशन साहू, पूर्व मंत्री सुधीर यादव, सदानंद यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव , कमलेश यादव भानु, अनिल यादव, सत्या यादव, डॉ.समीर सिंह ,जय हिंद यादव, तहसीन अहमद , अशोक बिंद, आमिर अली, अतीक अहमद राईनी, आशा यादव, कृष्णानन्द मौर्या, श्यामनारायन कुशवाहा, अभिनव सिंह, अम्बरीश यादव, रजनीकांत यादव, सुखपाल यादव,आजाद राय, अभय यादव, रामाश्रय यादव, ताहिर सिद्धकी, बसंत यादव आदि दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सन शाइन स्कूल ने बच्चों में वितरित किये वस्त्र
Next: समाचार पत्र विक्रेता कि माता लापता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.