Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकार विकाश के सभी मुद्दों पर फेल – अनिल यादव

संवाददाता 05-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुईl
इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि आज सरकार सभी विकाश के मुद्दों पर फेल है। इस सरकार को विकाश से कोई लेना देना नही है। चारो तरफ अराजकता का माहौल कायम है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। वही उन्होंने कहा कि जो भी कुछ बूथों का गठन शेष रह गया है वे सेक्टर प्रभारी अपने अपने बूथों का गठन करके तत्काल मुहैया कराए। क्यो की बूथ स्तर पर ही पार्टी को मजबूत करके मिशन 2022 को कामयाब बनकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वही उन्होंने कहा कि सरकार बेलगाम हो गयी है और उसके नुमाइंदे पूरी तरह से बेलगाम हो गये है और सपा कार्यकर्ताओं का पुलिसि से जबरियन उत्पीड़न करा रहे जिसे कतई बरदाश्त नही किया जायेगा तथा आपसी समस्याओं का एक जुटता के साथ निवारण करने की बात कही। वही आगामी 14 तारीख को स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा को विजय दिलाने के लिए व बैठक करने के स्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। वही पूर्व प्रमुख दया शंकर यादव ने कहा कि जो भी पदाधिकारी कार्य नही कर रहे है वो अपने पद से स्थीपा दे दे। वही उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है। चारो तरफ हहाकार मचा हुवा है। इस सरकार में सभी वर्ग के लोग बेबस व लाचार है। सबकी निगाहें अखिलेश यादव पर टिकी हुई है और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को हराकर अखिलेश यादव की सरकार बनाकर उनके कुकर्मो का जबाब देगी।
इस मौके पर सुरेंद्र यादव, अबूबकर खाँ बेचन, इशरार खाँ, बसंत यादव, रामाश्रय यादव, अनिल यादव, प्रमोद यादव, विपुल सिंह, बीरेंद्र यादव, रामचीज यादव, सरोज यादव, रिशु यादव, संजय यादव, धनन्जय, शम्भू यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष इमरान उर्फ सद्दाम खाँ ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दौड़ प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
Next: 12 अक्टूबर को होगी नपा के बोर्ड की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.