Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कनेक्शन काटने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

संवाददाता 08-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ज़मानियां। नगर पालिका परिषद कार्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के मनोनीत सदस्य जय प्रकाश गुप्ता अपने समर्थकों की साथ गुरुवार को महिला के घर पानी का कनेक्शन काटने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
श्री गुप्ता का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के धनौता गांव निवासी नुजहत जहां पत्नी अयूब अहमद नगर के मुहल्ला लोदीपुर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहती है। पारिवारिक कलह के कारण पति–पत्नी अलग अलग रहते है। कहा कि पति अयूब अहमद पत्नी से अलग हो कर क्षेत्र के धनौता गांव स्थित पूराने मकान में रहते है। पत्नी नुजहत जहां अपने बच्चों के साथ नगर स्थित मकान में रहती है। मकान मालिक के नाम पर पति का नाम चला आ रहा है और उसके प्रार्थना पत्र पर नगर पालिका द्वारा पानी का कनेक्शन काट दिया। जबकि महिला मना करती रही लेकिन किसी ने एक नहीं सूनी। जिसके बाद से पेयजल कि समस्या परिवार के सामने खडी हो गयी है। जिस पर महिला को लेकर प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष नगर के कुछ लोगों के साथ नगर पालिका पहुंचे और पूरी बात बतायी। लेकिन किसी ने महिला कि बात नही सूनी। जिससे नाराज हो कर महिला के साथ जय प्रकाश गुप्ता और उनके समर्थक नगर पालिका के बरामदे पर धरना पर बैठ गये। वही जय प्रकाश गुप्ता ने कई नगर पालिका पर कमजोर लोगों को सताने सहित जमीन हडपने का कई संगीन आरोप लगाया। श्री गुप्ता ने अनवरत धरना जारी रहने कि बात कही। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर ने बताया कि भवन स्वामी अयूब अहमद के आवेदन एवं पानी का बकाया जमा न कराने के कि वजह से पानी कनेक्शन काट दिया गया। अगर महिला के नाम से मकान है और पानी कनेक्शन लेना चाहती है। तो आवेदन कर सकती हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में दो सिपाही घायल–रेफर
Next: जमानियां लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष बने अजय कुमार दीपू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.