Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

संवाददाता 09-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा चन्दौली। क्षेत्र के चखनिया गांव में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांशीराम के विचारों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि बसपा के जिला संयोजक विजय शंकर सिंह ने कहा कि बसपा के संस्थापक कांशीराम ने समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम किया।उन्होंने दलितों व पिछड़ों के लिए संघर्ष किया।उनके बताए रास्ते पर चल कर बसपा ने आज भी उनके कार्यों को बदस्तूर जारी रखा है।कहा कि कांशीराम के संघर्षों को बहन मायावती पूरा करने में लगी हुई हैं।दलितों के उत्थान के लिए कांशीराम के प्रयास को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बसपा के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर राम लखन राम, बाबूलाल बिंद, पप्पू राम, रामसुधार राम, श्री भगवान राम, रमेश, सुदर्शन राम आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: करंट लगने से मवेशी की मौत
Next: काला चावल की खेती पर बनी डाक्यूमेंट्री फ़िल्म

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.