Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्माण कार्याे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये-डीएम

ब्यूरो 14-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुुधवार को रायफल क्लब सभागार में निर्माण कार्याे (50 लाख से उपर की) की परियोजनाओ पर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी निर्माण कार्याे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये, इसमे किसी स्तर की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि एक लाख के उपर के सभी निर्माण कार्याे का ई टेण्डरिंग अवश्य कराया जाये। जिन परियोजनाओ के निर्माण कार्याे में भूमि विवाद की समस्या है उसे सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/तहसीलदार से सम्पर्क कर निस्तारण कराने को कहा तथा जिन परियोजनाओ पर ई टेण्डरिंग का कार्य अभी तक नही किया गया उसे अविलम्ब टेण्डरिंग का कार्य कराते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक मे जिलाधिकारी ने अग्नी शमन केन्द्र सैदपुर,
जमानियां, मोहम्मदाबाद, (सिखड़ी) जखनियां, ट्रामा सेन्टर गोराबाजार, तहसील सेवराई, सदर, एवं कासिमाबाद में निर्माणाधीन आवासीय एंव अनावासीय भवन, महिला शरणालय जंगीपुर, महिला छात्रावास, 200 बेड जिला अस्पताल मे आवासीय/अनावासीय भवन, 100 बेड अस्पताल मिश्रबाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरदह, नवीन स्टेडियम आर टी आई मैदान, एवं अन्य बिन्दूओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अधीशासी अभियन्ता लोक निर्माण एंव कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोविड19 की 60 लोगों की की गई जांच
Next: हाथों को स्वच्छ बनाएं- बीमारी दूर भगाएं

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.