Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब-जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव

संवाददाता 14-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौसिंल के ब्लाक कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहां कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गई है।

अपराध, बलात्कार, महिला, दलित उत्पीड़न, लूट ,हत्या,आम बात हो गई है। भष्टाचार को तो पूछना नहीं ही नहीं है, प्रदेश में सभी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है इसमें भेदभाव की वजह से अपराध नियंत्रित नहीं हो सकता, कानून का राज कायय करने के लिए हमें संघर्ष करना होगा, आगे कहाँ कि बेरोजगारी में वृद्धि एवं युवा समुदाय के समक्ष निराशा ने विकट स्थिति पैदा कर दिया है। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं बुद्धजीवियों एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों, संविधान, लोकतंत्र,जल, जंगल, जमीन,आदिवासी, की बात करने वालों को नक्सलवादी कह रही है, देशद्रोह का मुकदमा कर रही है, जो आजाद भारत में तानाशाही की घोतक हैं, परन्तु जनतंत्र में जनता की ताकत बड़ी होती हैं।आवाज ऊँची होती है इसे किसी भी कीमत पर रोका नहीं जा सकता, माननीय मुख्यमंत्री जी को चेत जाना चाहिए नहीं तो आने वाला दिन भयावह होगा। सह सचिव जनार्दन राम ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है शिक्षा स्वास्थ्य राजकीय क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों का निजीकरण करने पर तुली हुई है, जब तक भारत वर्ष मिश्रित स्वालम्बी अर्थव्यवस्था पर आज खड़ा है, सरकारों के जनविरोधी नीतियों के कारण ही जनता सड़क पर आ रही है,ऐसी स्थिति में मजबूत संगठन बनाना समय की मांग है।अंत में ब्लाक मंत्री रामलाल राम ने संगठनात्मक एवं कार्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। गहन विचार विमर्श के बाद सभी ब्रांच कमेटियों की बैठकें नियत की गई। इसमें मरदह बाजार में नाला निर्माण की शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में अमेरिका सिंह यादव,-जनार्दन राम, चतुरी राम, मुरली प्रजापति, वरिष्ठ नेता रामजी गुप्ता, अंगद यादव, राधेश्याम यादव, अश्करी बेगम, गोरख यादव, भोला राम, नाथू राम, राजीव कुमार सिंह, राजकुमार, कामरेड सीताराम यादव प्रधानाचार्य ने विचार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरकार ने कोई योजना विकाश की नही बनाई है – आशुतोष सिन्हा
Next: मीडिया प्रभारी मनोनीत होने से हर्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.