Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री का पुतला दहन किए जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस आयी हरकत में

संवाददाता 15-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दाैली)। समाजवादी युवजन सभा कार्यकर्ताओं द्वारा पोखरा धनाइतपुर गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किए जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सपा कार्यकर्ता मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बीते दिनों किसान बिल का विरोध कर रहे पूर्व सांसद रामकिशुन यादव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सहित 10 सपा नेताओं और 500 कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में युवजन सभा के जिला सचिव मुकेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बृहस्पतिवार को पोखरा धनाइतपुर गांव के रास्ते पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। सपा नेता ने इसकी तस्वीर फेसबुक पर वायरल कर दिया। तस्वीर वायरल होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के उच्चाधिकारियों का फोन आते ही कंदवा थाने व रामपुर चौकी के पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच गया।वे हांफते हुए पोखरा धनाइतपुर पहुंचे तब तक पुतला दहन करने वाले मौके से खिसक लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कंदवा प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरो ने बैग सहित 55 हजार रुपये चुराये
Next: गंगा स्नान करने जा रही तीन महिलाओं को ट्रक ने रौदा,मौके पर हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.