Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी

संवाददाता 15-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के नरियांव गांव में चकरोड़ पर से अतिक्रण हटाने को लेकर ग्रामीणो ने गुरूवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जम कर प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव दक्षिण ओर स्थित चकरोड सरकारी दस्तावेज़ में दर्ज है। बावजूद इसके प्रशासन मौन साधे हुए है और अधिकारी कर्मचारी कोरम मात्र पूरा रहे है। चकरोड संख्या 1107 पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा धीरे–धीरे अतिक्रमण लिया गया है। वर्तमान समय में जब ग्राम प्रधान द्वार चकरोड़ निर्माण का कार्य कराना शुरू किया तो दबंग लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया गया। जिसके बाद से ग्रामीणो ने तहसील दिवस पर 05 मार्च‚ 15 सितंबर और 06 अक्टुबर को प्रार्थना पत्र देकर इसकी शिकायत की गयी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। कार्यवाही न होने से क्षुब्ध हो कर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से ग्रामीणों को गांव मुख्य पर पहुंचने में सहुलियत मिलेगी लेकिन अधिकारी कर्मचारी सूनने को तैयार नही है। चेताया कि जल्द इस चकरोड कि समस्य को दूर नहीं किया जाता है तो तहसील मुख्यालय के बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों को आरोप है कि मौके पर पहुंचे अधिकारी कर्मचारी मामले का निस्तारण के बजाय लिपा–पोती कर रहे है। जो ठिक नहीं है। इस अवसर पर रमेश कुमार मार्य, आलोक कुशवाहा, आनन्द कुमार, नितीश, विपिन, टिप्पू, विवेक, गोपाल, बजरी, चिन्ता देवी‚ मनीषा देवी‚ मंजू देवी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लाखो का सामान जल कर राख
Next: चोरो ने बैग सहित 55 हजार रुपये चुराये

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.