Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोविड 19 प्रोटोकाल का अनुपालन कर हम कोरोना को हरा सकते हैं-कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य

ब्यूरो 15-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर गुरुवार,दिनांक 15 अक्टूबर 2020 को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव,प्रोफेसरों,अन्य अधिकारियों तथा परिक्षेत्र अन्तर्गत जनपदों आजमगढ़,मऊ,गाज़ीपुर एवं जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापकों, कार्यक्रम अधिकारियों की संगोष्ठी जूम एवं फेसबुक लाइव माध्यम से कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राकेश कुमार यादव के संयोजकत्व में 10 बजे से 11 बजे के मध्य ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ पर जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन के संबंध में आयोजित की गई।

इस वेविनार की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य थीं।प्रो.मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया है।आज कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एवं उसके संक्रमण को रोकने के लिए हमें हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही साथ दो गज की दूरी, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, साबुन सैनिटाइजर तथा सार्वजनिक स्थानों पर कोविड- 19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करना होगा तभी हम कोरोना को पराजित कर सकते हैं।वैश्विक महत्व की इस शानदार संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि, राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संपर्क अधिकारी एवं विशेष कार्याधिकारी डॉ. अंशुमालि शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम का यदि व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करेंगे तो कोरोना पर निश्चित विजय प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने कोविड काल में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण सेवा की सराहना की और पूरे प्रकोष्ठ को विशेष रूप से बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में यूनिसेफ के संचार एवं विकास अधिकारी श्री दयाशंकर सिंह ने पीपीटी के माध्यम से हाथों की स्वच्छता के बारे में प्रतिभागियों को बताया और कहा कि हम विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को जागरूक करके कोरोना को हराने में एक दिन जरूर कामयाब होंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कोरोना काल में विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए इस कार्यक्रम को लगातार संचालित करने का आह्वान किया।
स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा यशस्वी कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव ने की। वेबिनर को विश्वविदयालय आई. क्यू. ए.सी.प्रभारी एवं एम.बी. ई. विभाग के प्रोफेसर डॉ.मानस पांडेय,राजकीय महिला महाविद्यालय पिंजरा मऊ के प्राचार्य प्रो.मुनीब शर्मा, जनपद गाज़ीपुर के नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव, हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, जनपद आजमगढ़ के नोडल अधिकारी डॉ.उदय भान यादव, टी. डी.महिला जौनपुर की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजश्री सिंह आदि ने संबोधित किया।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध चारों जनपदों के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक, कार्यक्रम अधिकारी, छात्र, स्वयंसेवक जूम एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से बड़ी संख्या में जुड़े रहे। आभार ज्ञापन डॉ नितेश जायसवाल ने किया। पूरे कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग डॉक्टर धीरेंद्र चौधरी डॉ शशिकांत यादव डॉ विनय कुमार वर्मा ने प्रदान किया। कार्यक्रम में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर के स्वयं सेवक सेविकाएं एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार, महाविद्यालय रोवर्स प्रभारी डॉ.संजय कुमार सिंह,अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार सिंह, हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर बिपिन कुमार, स्वयं सेवक राहुल कुमार गुप्ता, मनीष कुमार प्रजापति, स्वयं सेविका दीक्षा जायसवाल, वर्तिका सिंह, पूर्व स्वयं सेवक सुनील कुमार चौरसिया आदि ने सहभागिता की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रायोगिक परीक्षा 18 अक्टूबर को
Next: कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें अपनी आदतों को बदलना होगा – रेशु जालान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.