Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नव नियुक्त सहायक अध्यापको को प्रभारी मंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र

ब्यूरो 16-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद प्रभारी मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जनपद में नव नियुक्त सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम में मंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सरकार द्वारा
कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयो को हाईटेक किया जा रहा है तथा अबतक लगभग प्रदेश मे 50 हजार से अधिक विद्यालयो का कायाकल्प योजना से आच्छादित किया जा चुका है तथा आगे भी जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 350 कस्तूरबा बालिका विद्यालयो को उच्चीकृत किया गया है। उन्होने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत युवा मस्तिष्क है एवं राष्ट्र के लिए शिक्षा सबसे बड़ी पॅूजी है। उन्होने सभी नव नियुक्त सहायक अध्यापको से अनुरोध किया कि आप लोगो की बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है इसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करे जिससे बच्चों के भविष्य की नीव मजबूत हो सके। जनपद में कुल 960 सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।जिसमें जिला पंचायत सभागार में प्रभारी मंत्री जी द्वारा 48, स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार मे विधायक सदर संगीता बलवंत ने 362, टाउन नेशलन इण्टर कालेज सैदपुर में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने 352 एंव बी आर सी मोहम्मदाबाद में विधायक अलका राय ने 198 नव नियुक्त सहायक
अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मा0मंत्री जी ने सभी नव नियुक्त सहायक अध्यापको को बेसिक शिक्षा परिवार में शामिल होने पर उन्हे बधाई दी।
इसके पूर्व मंत्री ने एन आई सी गाजीपुर में मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉफ्रेन्सिंग के माध्यम नवनियुक्त सहायक अध्यापको के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एम पी सिंह, विधायक जमानियां सुनीता सिंह, विधायक सदर संगीता बलवंत, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मंत्री प्रतीनिधि ने किया हवन पूजन
Next: फसल अवशेष को विभिन्न कृषि यंत्रों के माध्यम से मृदा में मिलाएं

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.