Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों ने नगर में निकली झांकी

संवाददाता 17-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण संकल्प कार्यक्रम अभियान बाल विकास विभाग की ओर से शनिवार काे आयोिजित किया गया। जिसमें तहसील सभागार में बैठक के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों ने नगर में झांकी निकाली।
तहसील सभागार में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत पहले उपजिलाधिकारी कि अध्यक्षता में बैठक कर चर्चा की गयी। जिसमें सभी ने अपना अपना मत रखा। इस दौरान उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि वैदिक काल से ही महिलाएं सशक्त थीं। आज भी हैं लेकिन बीच के दौर में परिस्थितियां बदलने से आत्मविश्वास दब गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं बॉर्डर पर राइफल चलाने से लेकर अंतरिक्ष में अनुसंधान तक के लिए जा रही हैं। महिलाओं का नेतृत्व पूरे विश्व ने देखा है। विश्वास के साथ आप आगे बढे़ं, पूरा जहां आप का है। तहसीलदार आलोक कुमार ने कहा कि परिवार को लड़कियों को लड़कों के समान उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए। नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया ने कहा कि अरुणिमा दिव्यांगता को मात देते हुए एवरेस्ट पर पहुंच सकती हैं तो अन्य सामान्य महिलाएं क्यों नहीं आगे बढ़ सकतीं। कहा कि जनजागरूकता से ही समाज की सोच बदलेगी। जिसकी अलख भी महिलाये ही जलायेंगी। वही कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही सेवाओं 1090, 181, 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद तहसील परिसर से उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने हरी झंडी दिखा कर झांकी को रवाना किया। झांकी तहसील मुख्यालय से होते हुए विकास खंड तिराहा और फिर बाल विकास विभाग भैदपुर पहुंचा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरीनरायण‚ सीडीपीओ एजाज अहमद‚ आशुतोष दिवेदी‚ बृन्दा सिंह‚ सरस्वती देवी‚ कमलावती सिंह‚ राधिकार सिंह‚ उर्मिला देवी‚ मीरा यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिया रामलीला, मेला, दुर्गा पूजा, मूर्ती विसर्जन, जुलूस से सम्बन्धित दिशा निर्देश
Next: टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.