Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नेता जी के स्वास्थ लाभ के लिए युवा सपा नेता ने किया हवन पूजन

ब्यूरो 17-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। शारदीय नवरात्र पर्व के प्रथम दिन शनिवार को हरबलम्पुर गांव स्थित काली माता मंदिर परिषर में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक नेता जी मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ लाभ के लिए सपाइयों ने हवन पूजन किया।

बताते चले कि मुलायम सिंह यादव विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे है। यह सूचना सुनकर उनके चाहने वालो के अंदर कुछ मायूसी छा गयी है। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सपा कार्यकर्ता विभिन्न तरह की मिन्नते व पूजा पाठ कर रहे है। इसी के तहत हरबलम्पुर गांव निवासी हिन्दू पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व युवा सपा नेता अम्बरीष यादव ने अपने गांव के काली माता मंदिर पर मुलायम सिंह यादव का फ़ोटो रखकर पंडित पप्पी तिवारी के मंत्रोचार से मुलायम सिंह यादव को जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन किया। इस दौरान अम्बरीष ने बताया कि मुलायम सिंह यादव गांव गरीब किसानों की आवाज है और वह जितना जल्दी स्वस्थ होंगे उतने ही जल्दी इनकी आवाज को और बल मिलेगा तथा कार्यकर्ता दुगनी ऊर्जा के साथ अपने नेता के आशीर्वाद व आदेश का पालन करते हुवे गरीबो के हक हुक़ूक़ की लड़ाई लड़ेंगे। हम माता रानी से हवन पूजन करके अपने नेता को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है। इस मौके पर रामाश्रय यादव, वीरेंद्र यादव, उमेश यादव, राकेश यादव बबलू, अरुण, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन के टक्कर से स्ट्रीट लाइट नहर में
Next: एबीएसए कार्रवाई से शिक्षकों में मचा हड़कम्प

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.