जमानियां। क्षेत्र के महली ग्राम पंचायत के कोनहरा गांव निवासी चन्द्रदेव राम के पुत्र उदय प्रताप राम का प्राइमरी स्कूल के अध्यापक पद पर नियुक्ति मिलने पर ग्राम प्रधान उमेश यादव बबलू ने प्रसन्ता व्यक्त किया और उदय प्रताप के घर जाकर बधाई दिया व इस खुशी के अवसर पर उनको मिठाई खिलाकर अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया।
इस दौरान बबलू यादव ने कहा कि इनके अध्यापक बनने से कोनहरा सहित अन्य गांव के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। हम अपने ग्राम पंचायत के युवा साथियों से चाहेगे की उदय प्रताप जी से प्रेरणा लेकर युवा आगे बढ़े व किसी भी क्षेत्र में अपने कठिन परिश्रम व मेहनत के बल पर आगे बढ़कर गांव सहित जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करे। उदय प्रताप राम के चयन पर पूरे ग्राम पंचायत में खुशी की लहर है और बधाई देने वालो का ताता लगा हुआ है। इस दौरान पिता चन्द्रदेव राम ने आये हुवे लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजकुमार राम, गिरिजा राम, हरदेव राम, लल्लन राम, गुरु चरन राम, जीउत राजभर, मुन्ना राम, हृकिशुन राम, अच्छे लाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।