नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के गगरन गांव के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को स्थानीय पुलिस द्वारा नारी शक्ति के सम्बंध में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया और उन्हें अपनी सुरक्षा करने के उपाय बताए गए। जिसमे गांव की सैकड़ो महिलाएं शामिल रही।
नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शिव कुमार सिंह ,नगसर थाना प्रभारी अवधेश सिंह व उपनिरीक्षक हँसलाल मिश्रा के साथ महिला कांस्टेबल सुमन व अर्चना सिंह तथा थाना के पुरूष सिपाही भी मौजूद रहे।