Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बदलते मौसम में बीमारियों से रहें सावधान

ब्यूरो 19-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। बदलता मौसम वर्तमान में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बीमार कर रहा है। कभी सर्द तो कभी गर्म मौसम होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी शुरू हो जाता है, इसलिए इस समय सावधान रहने की जरूरत है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक एवं फिजीशियन डॉ आशीष राय ने बताया कि सबसे पहले कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग चपेट में आते हैं, इसलिए इस मौसम में बच्चों को सर्दी-खांसी, जुकाम जैसे तरह-तरह के वायरल और अन्य बीमारियों जैसे दस्त निमोनिया आदि से बचाने के लिए उनका खास ख्याल रखें। आजकल तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। दिन का तापमान बढ़ जाता है तो रात में पारा लुढ़क जाता है। खासकर छोटे बच्चों और महिलाएं जिन्हें आयरन, प्रोटीन सम्पूर्ण रूप से नहीं मिल पता है। ऐसे में थोड़ी भी असावधानी सेहत बिगाड़ सकती है। खासकर अगर आपका शरीर कमजोर है तो ऐसी लापरवाही काफी महंगी भी साबित हो सकती है। डॉ आशीष का कहना है कि सिर्फ खाना नहीं हमें स्वस्थ और संतुलित यानि प्रोटीन, आयरन, विटामिन युक्त आहार अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। इसके लिए हम घर पर ही बने खाने पर ध्यान देना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुये बाहर के खान-पान से स्वयं एवं अपने पूरे परिवार को बचाएं।
डॉ आशीष ने बताया कि इस बदलते मौसम में दमा (सांस लेने में कठिनाई) के रोगियों की समस्या बढ़ जाती हैं। यह एक एलर्जिक बीमारी है, जिसमें सांस फूल जाती है और सांस मार्ग सिकुड़ जाता है। ऐसे में वायु प्रदूषण, धूल, सिगरेट का धुआं आदि नुक़सानदेह साबित होते हैं इसलिए आपको जिन चीजों से एलर्जी हो, उनसे दूर रहें। यदि किसी को गले में खराश, सिर दर्द, सांस लेने में दिक्कत, हल्का बुखार आना, आंखों में जलन, शरीर में दर्द है तो समझ जाइये कि आप बदलते मौसम के शिकार हो रहे हैं । इसके लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना उपचार कराएं । इससे सावधानी रखना भी बेहद जरूरी है । सुबह-शाम के गुणगुने पानी से गरारे करें। जब भी घर से बाहर जाएं, तो मास्क जरूर पहनें। सूती कपड़े पहनें। सामान्य तापमान के पानी से नहाएँ। सर्दी-जुकाम से ग्रसित लोगों का सामान इस्तेमाल करने और सीधे-सीधे संपर्क में आने से बचें। आपसे किसी और को यह समस्या न हो, इसके लिए खाँसते और छींकते समय अपने मुंह पर रूमाल जरूर रखें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पाक्सो एक्ट के बारे में दी गई जानकारी
Next: ग्राम पंचायत भवन में ही लोगो को पैसा निकालने तथा जमा करने की मिलेगी सुविधा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.