Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माँ के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

संवाददाता 19-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामाख्या धाम पर पूरे दिन दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा।

स्थानीय क्षेत्र के अलावा समीपवर्ती बिहार एवं जनपद से सटे अन्य जनपदों से श्रद्धालु दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से पहुंच मां का दर्शन कर अपने तथा अपने परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। सुबह से ही दर्शनार्थियों के आने जाने का जो क्रम शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा। दर्शनार्थी कतारबद्ध होकर मां के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए दर्शन पूजन किए। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंदिर परिसर में लोग अपनेे छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते दिखे। आज नारियल, प्रसाद,मनिहारी एवं जलपान की दुकानों पर काफी चहलपहल दिखी। हालांकि कोरोना का असर भीड़ पर साफ दिख रहा था। हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी नजर आई। वही सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह तथा चौकी इंचार्ज कामाख्या कौशलेंद्र सिंह अपने महिला तथा पुरुष कांस्टेबलों के साथ पूरे परिसर का चक्रमण करते नजर आए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नरायनपुर बना विजेता
Next: पराली न जलाने के संबंध में दी गई जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.