Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नरायनपुर बना विजेता

संवाददाता 19-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के मैदान पर खेले जा रहे दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का दूसरे दिन रविवार को रंगारंग समापन हुआ।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेहुका बिहार और नरायनपुर गाजीपुर के के बीच खेला गया। जिसमें नरायनपुर ने सेहुका बिहार की टीम को 25-19 से हरा कर शील्ड पर कब्जा जमाया।इससे पूर्व खेले गए पहले सेमी फाइनल मैच में नरायनपुर ने करहिया को 25 -19 और दूसरे मैच में सेहुका बिहार की टीम ने कम्हरिया को रोमांचक मैच में 25–23 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था। विजेता व उपविजेता टीमों को वाराणसी के मशहूर नेत्र चिकित्सक डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरित किया। मैच में निर्णायक की भूमिका नित्यानंद पाठक और कुलदीप सिंह ने तो कमेंट्री डाक्टर जय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान अमरेंद्र सिंह, टीएन सिंह, अनिल सिंह, अमित सिंह, रितेश राज आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया निरीक्षण
Next: माँ के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.