कंदवा चन्दौली। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बकौड़ी प्राथमिक विद्यालय के पास से चोरी के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक घेराबंदी के बाद भी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर गांव के ही एक व्यक्ति के धान के खेत से चोरी का सामान भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया।
बकौडी गांव निवासी भूरा राम के पंपिग सेट से साफ्टिंग ,पुलिया, पट्टा सहित अन्य सामान चोरी हो गया था।भुक्तभोगी ने गांव के ही धरमू बिंद,संजय राजभर,
नवमी और सुनील के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था।तभी से पुलिस को उनकी सरगर्मी से तलाश थी।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जहां चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।वहीं एक अभियुक्त सुनील बिंद घेराबंदी के बाद भी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अशोक तिवारी, कादिर खान,अरविंद सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।