Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सपाईयों ने सौंपा पत्रक

ब्यूरो 19-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन देने से पूर्व पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है और चारों तरफ अराजकता का माहौल कायम है। प्रदेश में कानून का राज नही बल्कि सत्ता संरक्षित माफियाओं का राज चल रहा है। वही उन्होंने जघन्य अपराधों का जिक्र करते हुवे कहा कि चाहे हाथरस में मनीषा बाल्मीकि के साथ हुए गैंगरेप का मामला हो या बलिया जिले के दुर्जनपुर में जयप्रकाश पाल की हत्या का मामला हो या गाजीपुर के देवचंदपुर के किसान त्रिभुवन सिंह की हत्या का मामला हो पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। थाने अपराधी चला रहे हैं और पुलिस अपराधियों के घर सलामी दे रही है। यही नही पूरे प्रदेश की पुलिस फर्जी मुकदमे दर्ज करके लोगो का शोषण कर रही है। यही कारण है कि लोगो का पुलिस पर से विश्वास उठ गया है। इस लिए हम मांग करते है कि मुख्यमंत्री योगी जी नैतिकता के आधार पर अपना त्यागपत्र देदे। वही जंगीपुर विधायक डॉ0 वीरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन बेटियों की कोई सुरक्षा नहीं है। लगता है कि अपराधियों के सामने सरकार ने सरेंडर कर दिया है। आये दिन बहन बेटियों के साथ दुराचार हो रहा है। जिसे सरकार रोक पाने में सक्षम नही है। वही उन्होंने बलिया के दुर्जनपुर गांव में जयप्रकाश पाल की हत्या का जिक्र करते हुवे कहा कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हत्या हो गयी ‌इसके बावजूद सरकार के लोग अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में व्यस्त है ।इस सरकार का नारी सुरक्षा का दावा झूठा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है इस लिए योगी सरकार को प्रदेश की गद्दी को स्वतः ही छोड़ देनी चाहिए। थानों में अब न्याय नहीं दमन हो रहा है और थाने वसूली के अड्डे बन गये है। उत्तर प्रदेश की पुलिस हत्या को आत्महत्या में बदलने में महारत हासिल हो गयी है। उसके बाद सपाइयों का काफिला जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सरजू पाण्डे पार्क पहुचा। जहा सपाइयों ने सरकार विरोधी जमकर नारे लगाये। वही सरजू पाण्डे पार्क में ही जिलाध्यक्ष की अगुवाई में उपजिलाधिकारी को पत्रक सौपा गया। इस मौके पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व सांसद राधामोहन सिंह, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक रामधारी यादव, राजेश राय, सुधीर यादव, सदानंद यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अनिल यादव, तहसीन अहमद, निजामुद्दीन खां, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अशोक बिन्द, रामवचन यादव, दिनेश यादव, सत्येन्द्र यादव, राजेंद्र यादव, कमलेश यादव भानु, जय हिन्द यादव, गरीब राम, विभा पाल, रीना यादव, रामयश यादव, अमित सिंह लालू, विनोद पाल, आमिर अली, सदानंद कनौजिया, आलोक राम, अभिनव सिंह, आजाद कन्नौजिया, रजनीकांत यादव, अम्बरीष यादव, रिशु यादव, अजय कुमार दीपू, रामाश्रय यादव, राम प्रवेश यादव बबलू आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लाभार्थियों ने ऋण के लिए यूबीआई में जमा किये दस्तावेज
Next: विद्यालय परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने पर ग्रामीणों में आक्रोश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.