Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धनुष टूटते ही श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और जय श्रीराम के लगाए नारे

संवाददाता 20-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। लेत चढ़ावत खैंचत गाढ़े। कांहूं न लखा देख सबु ठाढे।।
छन राम मध्य धनु तोरा। भरे भुवन धुनि घोर कठोरा।।

अरंगी गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन सोमवार की रात धनुष यज्ञ और परशुराम – लक्ष्मण संवाद की मनोहारी लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। धनुष टूटते ही श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाए। सोमवार की रात लीला का प्रारम्भ सीता स्वयंवर के साथ हुआ। दरबार में महाराज जनक, महर्षि विश्वामित्र के साथ राम अनुज लक्ष्मण के साथ विराजमान थे। स्वयंवर के दौरान एक से बढ़कर एक महारथी, योद्धा और पराक्रमी राजा भगवान शिव के धनुष को तोड़ना तो दूर हिला भी नहीं सके।राजा जनक के दरबार में कोई ऐसा नहीं बचा जिसने जोर आजमाइश न की हो। लेकिन शिव धनुष टस से मस नहीं हुआ। राजाओं का यह हाल देखकर राजा जनक व्याकुल होकर सभी राजाओं को कोसते हैं।जनकपुरी में उदासी छा जाती है। जनक की तीखी बातें सुनकर लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं और कहते हैं कि यदि बड़े भाई की आज्ञा मिले तो मैं पूरे ब्रम्हांड को कंदुक की भांति उठाकर फेंक दूं। राम क्रोधित लक्ष्मण को शांत कराते हैं।गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर राम धनुष के पास जाते हैं और गुरु को प्रणाम करते हैं। चारो ओर देखते हुए राम जनक और सीता को देखते हैं। राम धनुष को प्रणाम कर उठा लेते हैं और प्रत्यंचा चढाते ही धनुष बीच से टूट जाती है। सीता हाथ में जयमाल लेकर राम की ओर बढ़ती हैं और उनके गले में जयमाल डाल देती हैं। चारो तरफ शंख और घड़ियाल बजने लगते हैं तथा जयकार होने लगती है। इसी क्षण परशुराम गर्जना करते हुए आते हैं। उन्हें देखकर सभी राजा वहां से भाग निकलते हैं। शिव धनुष को खंडित देखकर परशुराम क्रोधित हो जाते हैं। उसके बाद परशुराम लक्ष्मण संवाद होता है। बाद में अपनी शंका दूर होने पर परशुराम उन्हें आशीर्वाद देकर वापस लौट जाते हैं। उसके बाद विवाह की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। और दूत शुभ समाचार लेकर अयोध्या की ओर प्रस्थान करता है। इसी के साथ तीसरे दिन की लीला का समापन होता है। इस दौरान दिवाकर पांडेय, लीलाधर सिंह, धन्वंतरि पांडेय, चन्द्रशेखर, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ‘‘बेटियों का घर में करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान‘‘
Next: बाइक से गिरकर महिला की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.