Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धनुष तोड़े जाने और सीता के साथ विवाह की सूचना से पूरे अयोध्या में हर्ष

संवाददाता 21-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। क्षेत्र के अरंगी गांव में चल रही रामलीला के चौथे दिन मंगलवार की रात राम विवाह, राम का राज्याभिषेक, कोपभवन, राम वन गमन, निषादराज मिलन आदि लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया।

इस दौरान राम — जानकी का पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित लीला प्रेमी इसके साक्षी बने। इधर जनक की खुशियों का कोई ठिकाना न था तो वहीं दूत पहुंचते ही अयोध्या में भी उल्लास छा गया।
लीला का आरंभ “राम सरिस बरु दुलहिनि सीता। समधी दशरथु जनकु पुनीता” के साथ हुआ। राम द्वारा धनुष तोड़े जाने और सीता के साथ विवाह की सूचना से पूरे अयोध्या में हर्ष और उल्लास छा जाता है। महाराज दशरथ प्रसन्न मुद्रा में भरत से श्रीराम के बारात के लिए हाथी, घोड़ा और रथ तैयार करवाने को कहते हैं। सुमंत दो रथ लेकर आते हैं। एक रथ पर राजा दशरथ और दूसरे पर कुल गुरु वशिष्ठ सवार होते हैं। इसके बाद बारात जनकपुर के लिए प्रस्थान करती है। बारात के जनकपुर पहुंचते ही महाराज जनक की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहा। महाराज जनक खुद सोने के कलश में जल भरकर विभिन्न पकवानों की थाली के साथ बारात का स्वागत करते हैं। दूसरी ओर से श्री राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ आते हैं। इसके बाद विवाह शुरू होता है। जैसे ही राम –जानकी का विवाह शुरू होता है वैसे ही मंगल गीत के साथ पुष्प वर्षा होने लगती है। चारो तरफ हर हर महादेव का जयकारा लगने लगता है। इसके बाद मंगलाचरण के साथ विवाह की सारी रस्में पूरी होती हैं। भगवान श्रीराम के साथ ही कुल गुरु वशिष्ठ लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का विवाह भी कराते हैं। विवाह के उपरांत सखियां राम की विधिवत आरती उतारती हैं। इसके बाद राज्याभिषेक, कोप भवन,राम वनगमन, निषादराज मिलन,चित्रकूट सभा आदि लीलाओं मार्मिक मंचन किया गया।आरती के साथ लीला का समापन होता है। इस दौरान दिवाकर पांडेय, लीलाधर सिंह, धन्वन्तरी पांडेय, अखिलेश सिंह, त्रिभवन सिंह आदि लीला प्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रामलीला का वैकल्पिक आयोजन किया
Next: त्योहारों व कार्यक्रमों के दौरान कोरोना संक्रमण से रहें सावधान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.