Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूरमां कामाख्या का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का लगा रहा तॉंता

संवाददाता 22-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। शारदीय नवरात्र के गुरुवार को षष्टी के दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी का दर्शन पूजन पूर्वांचल के विख्यात शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में किया।

मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भोर से ही भक्तों का  हुजूम पहुंचना शुरू हो गया। मां कामाख्या के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया। सुबह की आरती के समय से ही श्रद्धालुओ का आवागमनका क्रम शाम तक चलता रहा। भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगा आशीर्वाद लिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जगह जगह पानी एवं साबुन की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की गई थी। दर्शन के लिए महिलाओं की अलग तथा पुरुषों की अलग लाइन लगाई गई थी। मां कामाख्या के दर्शन के उपरांत भक्त मंदिर स्थित भैरव मंदिर, राम जानकी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भी लोगों ने विधिवत दर्शन पूजन किया। वही निजी वाहन से आने वाले भक्तों के वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में लोगों ने पुजारियों द्वारा हवन भी करवाया। आज मंदिर परिसर में छोटे बच्चों का मुण्डन संस्कार कराने वालों की भी काफी भीड़ रही। मां कामाख्या मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया कि माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। वही सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चुस्त दिखा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राम की लीलाओं का मार्मिक व मनोहारी किया गया मंचन
Next: महिला हेल्प डेस्क का विधायक ने किया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.