Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑन लाईन कार्य योजना से वर्तमान ग्राम प्रधान असमंजस में

संवाददाता 23-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। भावी प्रधान प्रत्याशी गांवों के प्रस्तावित ऑन लाईन कार्यों की सूची को लोगों को दिखाकर कार्य कराए बिना बजट गायब करने की बात लोगों को समझा रहे हैं। जिससे वर्तमान ग्राम प्रधान असमंजस की स्थिति में हैं और लोगों को सफाई देते फिर रहे हैं।

सरकार द्वारा गांवों में होने वाले विकास कार्यों व योजनाओं का नाम व लागत को आन लाइन कर दिया गया है। कौन सा कार्य कितनी लागत से होगा इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। जस -जस चुनावी समय नजदीक आ रहा है भावी प्रधान प्रत्याशी अपने-अपने गांवों के प्रस्तावित कार्यों व धनराशि की आन लाइन सूची दिखाकर ग्रामीणों को बता रहे हैं कि प्रधान जी तो फलां फलां कार्य कराए बिना ही करोड़ो रूपये डकार गए हैं।अब गांव के भोले भाले लोग भी उसे सही समझ कर प्रधान के दरवाजे पर पहुंच जा रहे हैं। कुछ गांवों के लोग तो उनके खिलाफ जांच की बात भी बात करने लगे हैं। ग्राम प्रधान लोगों को आन लाइन सूची की सच्चाई समझाते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के जमुड़ा गांव प्रधान रेनू सिंह, घोसवा प्रधान माधुरी सिंह, मुड्डा प्रधान रविशंकर सिंह, गोपालपुर ग्राम प्रधान दीपक कुमार यादव उर्फ दीपू यादव, सुढना ग्राम प्रधान किरण गौतम आदि ग्राम प्रधानों ने बताया कि प्रस्तावित कार्य योजनाओं की सूची व धनराशि बिना कार्य किए खर्च किए जाने की अफवाह से ग्राम पंचायत के लोग गलतफहमी में पड़ जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत बरहनी अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि प्रस्तावित कार्यों व कराए गए कार्यों की सूची ब्लाक पर उपलब्ध है। जो लोग चाहे आकर देख सकते हैं।गांव के विकास कार्यों की सूची व अनुमानित लागत एक बार ही बनाकर आन लाइन कर दी जा रही है और उसी सूची से गांवों में विकास कार्य कराए जाते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राम-हनुमान मिलन देख भक्त हुए भाव विभोर
Next: अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.