Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोतवाल के आश्वासन पर माने विरोध कर रहे लोग

संवाददाता 24-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के फूल्ली गांव स्थित नहर में शुक्रवार को शव मिलने के बाद शनिवार की सुबह जायसवाल समाज एवं अन्य क्षेत्रीय लोगों ने दुकाने बंद कर विरोध दर्ज कराया। विरोध कर रहे लोगों कि मांग है कि युवक की हत्या की गयी है। जिसका मुकदमा दर्ज किया जाए तथा पीडित परिवार को मुआवजा दिलाया जाय। ज्ञात हो कि स्टेशन बाजार निवासी मुन्ना जायसवाल का इकलौता पुत्र रवि जायसवाल (22) का शव शुक्रवार को फुल्ली गांव स्थित नहर में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी और पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि गुरूवार की सुबह करीब 9 बजे रवि घर से निकला और फिर वापस घर नही लौटा। जिसके बाद से ही खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार कि शाम लावारिस शव मिलने कि सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे और रवि का शव देख कर विलाप करने लगे। जिसके बाद शनिवार की सुबह जायसवाल समाज सहित क्षेत्र के लाेग जायसवाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृृृजेश जायसवाल व दिलदारनगर के चैयरमैन अभिनाश जायसवाल के नेतृत्व में लामबंद हो कर स्टेाशन बाजार कि दुकानों को युवक को न्याय दिलाने के लिए बंद हो गये और दुकाने बंद करने लगे। घटना की सूचना जैसे ही कोतवाल राजीव कुमार सिंह को हुई तो वे तत्काल दलबल के साथ स्टेशन बाजार पहुंच गये और बंद दुकानों को खोलवाया। वही विरोध कर रहे लोगों से जमानियां स्टेशन स्थित पुलिस चौकी पर वार्ता की। इस दौरान अभिनाश जायशवाल ने कहा कि युवक की हत्या की गयी है और युवक परिवार का इकलौता कमासुत व्यक्ति था। जिसको मुआवजा मिलनी चाहिए एवं अपराध के सापेक्ष मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। जिस पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने आशवासन दिया कि पीएम कि रिर्पोट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आप लोगों कि बातों को पुलिस एवं प्रशासन सुन रहा है बिना मतलब इस प्रकार का कार्य न करें। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। जिस पर विरोध कर रहे लोगों ने एक सप्ताह का समय दिया और लौट गये। इस अवसर पर बृजेश जायसवाल‚ रमेश जायसवाल‚ पंकज निगम‚ शंकर शर्मा, आशिष जायसवाल‚ राकेश जायसवाल‚ भगवान प्रसाद‚ जुगनू जायसवाल‚ अभिषेक‚ प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहर मे मिला युवक का शव
Next: चालक के सुझ बुझ से बड़ा हादसा टला

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.