Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

6 ग्राम हॉट स्पाट घोषित

ब्यूरो 26-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ने कोविड-19 वायरस की वैश्विक महामारी से प्रभावित ग्रामों/वार्डो में दिनांक 15/17/19/20.10.2020 को एक या एक से अधिक कोरोना पाजिटिव केस होने एवं सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी द्वारा प्राप्त आख्या के आधार पर निम्नांकित ग्रामों/वार्डो को कन्टेन्मेन्ट एरिया/हॉटस्पाट के रूप मेें कुल 6 ग्रामो को घोषित किया जाता है।

जिसमें ग्राम धरीकलां, थाना शादियाबाद विकास खण्ड देवकली, सैदपुर, ग्राम बरवॉ खुर्द, थाना विकास खण्ड व तहसील सैदपुर, ग्राम दिनौरा, थाना खानपुर, सैदपुर, ग्राम रायपुर थाना नोनहरा सदर, ग्राम मैनपुर थाना व विकास खण्ड करण्डा सदर, ग्राम मैनपुर थाना व विकास खण्ड करण्डा तहसील सदर एवं ग्राम जगपतपुर थाना व विकास खण्ड बिरनां तहसील सदर गाजीपुरी में पूरी तरह से हॉट स्पाट लगाया गया है। उक्त ग्राम में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत एडवाइजरी एवं मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार निर्गत अघतन दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु उक्त क्षेत्र में अवस्थित दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य गतिविधियों जिनमें सम्बन्धित आम नागरिकों का आना जाना हो को पूर्णरूपेण प्रतिबन्धित किया जाता है। उन्होने निर्देशित किया है कि लगाये गये हॉट स्पाट क्षेत्र में कोई भी दुकान या उपरोक्त प्रकार की गतिविधियों से सम्बन्धित प्रतिष्ठान आदि बिना अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के न खोली जाय तथा तथा लॉकडाउन का पूर्णरूपेण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाले आवश्यक वस्तुओं, दवाओं तथा साफ-सफाई एवं सुरक्षा आदि में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वच्छता कर्मी एवं सुरक्षा में लगे व्यक्ति/कर्मी भी सक्षम स्तर द्वारा निर्गत आदेश के माध्यम से ही प्रवेश/आवागमन करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के अन्तर्गत कार्यशाला सह जागरूकता कैम्प का हुआ आयोजन
Next: मध्यम उद्यमों की स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिद्धान्त जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.