Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नोडल अधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक

ब्यूरो 26-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद नोडल अधिकारी समीर वर्मा सचिव, लोक निर्माण.विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने 26 अक्टूबर 2020 को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन मे अधिकारियों के साथ बैठक ली।

बैठक के दौरान उन्होंने जनपद में चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्था, जलभराव, फागिंग की व्यवस्था, तथा कराये जा रहे अन्य कार्याे की विस्तार पूर्वक समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जनपद मे कौन-कौन से कार्य कराये जा रहे हैं। सचिव ने कोरोना-19 टेस्टींग हेतु एन्टीजन कीट की उपलब्धा तथा अन्य सामाग्री की समस्या के बारे में जानकारी ली। स्वैब टेस्ट की संख्या के बारे में जानकारी ली तथा अधिक से अधिक कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिये। उन्होने होम आइसोलेसन के मरीजो की मानिटरिंग की जानकारी ली बताया गया कि ब्लाको में रैपिंड रिस्पान्स टीम लगायी गयी है जो होम
आइसोलेट व्यक्तियों की मानिटरिंग करते है। उन्होने चिकित्सालय में ऑक्सीजन एवं दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। जनपद मे एण्टी लार्वा के उपलव्धता के बावत पूछने पर बताया गया कि एण्टी लार्वा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है छिड़काव की कार्यवाही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे शुरू करा दिया गया है। उन्होने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में प्रत्येक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई ,फॉगिंग की व्यवस्था, कीटनाशक एवं एंटीलार्वा का छिड़काव तथा प्रत्येक हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराने को कहा। उन्होने विद्युत विभाग की समीक्षा में ट्रांसफार्मर मरम्मत को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जो ट्रांसफार्मर वाराणसी भेजे जाते है जिसपर व्यय भार बढता है। उन्होने जनपद में एक और वर्क शॉप खोलने तथा अधिक से अधिक ट्रांसफार्मर मरम्मत कराने की बात कही । उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि जहां भी ट्रांसफार्मर खराब होते हैं वहां ट्रान्सफार्मर अपने निर्धारित मानको के अंदर ही लगा दिए जाय। बिजली उपलव्धता एव रोस्टर के अनुसार विजली कीे आपूर्ति कीे जानकारी लेने पर बताया गया कि शहरी क्षेत्रो में 24 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्रो में 16 घण्टे की आपूर्ती का प्राविधान है।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला चिकित्सालय में सर्जन, की नियुक्ति हेतु अनुरोध किया जिस पर सचिव महोदन ने इस कमी को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होने जनपद मे खाद, बीज की उपलव्धता तथा मिशन शक्ति के बारे कराये जा रहे कार्याे की जानकारी लेने पर जिलाधिकारी ने एम पी सिंह ने बताया कि तहसील जनपद के 26 थानो पर महिला हेल्प डेस्क बना लिये गये है तथा वहा महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गयी है। शेष अन्य स्थानो पर महिला हेल्प डेस्क जल्द ही बना लिये जायेगे। बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी जी0सी0 मौर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डी.पी.सिन्हा, के.के.वर्मा, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत,अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर, अधि0अधि0 नलकुप, सहायक पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी,उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहर मे मिला शव का आया पीएम रिपोर्ट
Next: अधूरे पड़े छात्रावास का नोडल अधिकारी ने किया स्थलीय

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.