Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नहर मे मिला शव का आया पीएम रिपोर्ट

संवाददाता 26-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय स्टेशन बाजार निवासी युवक का शव फुल्ली नहर पर मिलने के बाद जायसवाल समाज सहित क्षेत्र के लोग न्याय की मांग कर रहे थे। जिस पर पीएम रिर्पोट में मौत कि वजह पानी में डूबना बताया गया है।
ज्ञात हो कि स्टेशन बाजार निवासी मुन्ना जायसवाल का इकलौता पुत्र रवि जायसवाल (22) का शव शुक्रवार को फुल्ली गांव स्थित नहर में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी और पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि गुरूवार की सुबह करीब 9 बजे रवि घर से निकला और फिर वापस घर नही लौटा। जिसके बाद से ही खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार कि शाम लावारिस शव मिलने कि सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे और रवि का शव देख कर विलाप करने लगे। जिसके बाद शनिवार की सुबह जायसवाल समाज सहित क्षेत्र के लाेग जायसवाल  सेना के राष्टीय अध्यक्ष बृजेश जायसवाल व दिलदारनगर के चैयरमैन अभिनाश जायसवाल के नेतृत्व में लामबंद हो कर एक सप्ताह के भीतर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कह रहे थे। जिस पर अब पुणविराम लगता नजर आ रहा है।इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक रवि जायसवाल का पीएम रिर्पोट रविवार को प्राप्त हुआ है। जिसमें डूबने से मौत कि पुष्टि हुई है और शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट के निशान नहीं दर्शाया गया है। फिर भी मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अधिवक्ता की बाइक हुई चोरी
Next: नोडल अधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.