Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नो इन्ट्री में किसी भी दशा में मौरंग व बालू लदे ट्रक प्रवेश न करने पाये-डीएम

ब्यूरो 27-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एंव जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में यातायात नियमों को पालन कराने , वाहनों के फिटनेस, नम्बर प्लेट रजिस्ट्रेशन व यातायात नियामो को के प्रचार-प्रसार पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी तथा वाहन स्वामियों/विद्यालय/मोटर ट्रेनिंग स्कूल के प्रबन्धको से सुझाव भी लिये गये। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबन्धको को विद्यालय के बच्चो को लाने-ले जाने हेतु प्रयुक्त वाहनो में जी पी एस तथा विद्यालय में सी सी टी वी कैमरा लगाने का निर्देश दिये साथ ही वाहन शत-प्रतिशत पीले रंग से रंगा हों तथा विद्यालय में एक महिला परिचर की भी नियुक्ति की जाय।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टैसिंग का पालन कराने हेतु विद्यालय के वाहनो में नम्बरिंग करते हुए एक सीट पर दो ही बच्चो को बैठाने की व्यवस्था कराने के साथ में एक असिस्टेंट कर्मचारी भी लगाये जाने की बात कही जो बच्चो को नियमो का फॉलो कराते रहेगे। उन्होने ए आर टी ओ राम सिंह को विद्यालय में तैनात वाहन चालको का विद्यालय प्रबन्धकांे से सूची लेकर ड्राईवरी लाईसेंस का आधार से सत्यापन कराने तथा जनपद के मुख्य चौराहे व भीड़-भाड़ वाले एरिया मे यातायात नियमों से सम्बंधित संकेतिक बोर्ड लागते हुए चौराहो पर दो से तीन मिनट पर याताताय नियमो का पालन करने सम्बन्धित एनाउन्समेंट की व्यवस्था तथा प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपद में जितने भी जाम लगने वाले प्वाईट है उसे सम्बन्धित थानो के माध्यम से चेक करते हुए उसमें नो इन्ट्री लागू कराने का निर्देश दिया। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि नो इन्ट्री में किसी भी दशा में मौरंग व बालू लदे ट्रक प्रवेश न करने पाये। एआरटीओ राम
सिंह ने सभी वाहन स्वामियों को कहा कि 30 नवम्बर, 2020 तक अपने वाहनो में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट अवश्य लगवाले, अन्यथा फिटनेश, रजिस्टेशन कापी, ट्रांस्फर, नया रजिस्टेªशन सर्टिफिकेट, नया परमिट, परमिट रिन्यूअल, टैम्परेरी परमिट, स्पेशल परमिट, राष्ट्रीय परमिट आदि कार्य नही हो पायेगे। बैठक में एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, एआटीओ राम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश राय, विद्यालय प्रबन्धक, वाहन स्वामी, व मोटर ट्रेनिंग स्कूल के प्रबन्धक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मध्यम उद्यमों की स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिद्धान्त जारी
Next: लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.