Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टीकाकरण से वंचित गर्भवती माताओं और बच्चों के लिए 1 नवंबर से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

ब्यूरो 27-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 महामारी की वजह से टीकाकरण से वंचित गर्भवती माताओं और बच्चों के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने जा रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

जिसको लेकर 29 अक्टूबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जनपद के समस्त चिकित्सा अधिकारियों और बीपीएम( जिला कार्यक्रम प्रबंधक) का एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस टीकाकरण अभियान के लिए 1749 गर्भवती महिलाओं और 6204 टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्हित किया गया है। इस विशेष टीकाकरण अभियान में कोविड-19 के दौरान वह बच्चे जो कुछ टीकाकरण से वंचित रह गए, साथ ही ऐसे बच्चे जिन्हें कोई भी टीका नहीं लगा उन सभी को चिन्हित कर लिया गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते लगाए गए लॉक डाउन की वजह से बहुत सारे बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए। साथ ही गर्भवती माताएं भी इस टीकाकरण से वंचित रह गई। उनके लिए यह विशेष टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शासन के निर्देश पर 1 नवंबर से शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान के लिए टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर भ्रमण कर इनका डाटा एकत्र किया है। जिसमें 0 से 1 साल के बच्चों की संख्या 1.04 लाख है। तो वही 1 जनवरी 20 से अब तक के बच्चों की संख्या 89307 है जिसमें से टीकाकरण से वंचित बच्चों की संख्या 6204 है। जिन्हें प्रत्येक सोमवार को गांव स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। इस विशेष अभियान के दौरान बीसीजी, ओरल पोलियो , पेंटा, पीसीबी, एमआर ,और डीपीटी आदि जीवन सुरक्षा टीके लगाए जाएंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि इस विशेष टीकाकरण अभियान के लिए गांव स्तर पर एएनएम,आशा तथा आंगनबाड़ियों के द्वारा ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस जो बुधवार व शनिवार को आयोजित होने वाले टीका सत्रो पर आने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं का वजन भी किया जाएगा। साथ ही इन सभी को पोषाण से संबंधित जानकारियां भी दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र
Next: बिहार राज्य में चुनाव के मद्देनजर डीएम ने दिये कड़े निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.