Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑन लाईन विद्यालय आवंटन की चल रही कार्यवाही

ब्यूरो 29-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 पदों के सापेक्ष 31277 सहायक
अध्यापकों के तैनाती की प्रक्रिया गतिमान है। जनपद गाजीपुर में आवंटित 1024 पदों के सापेक्ष अहर्य पाये गये अभ्यर्थियों को ऑन लाईन विद्यालय आवंटन की कार्यवाही चल रही है।

29.10.2020 को समस्त दिब्यांग महिला 09, दिब्यांग पुरूष 23, तथा 260 सामान्य महिला अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन हेतु बुलाया गया। विद्यालय आवंटन का कार्य बालेश्वर पाण्डेय आई0टी0आई0 कालेज, छावनी लाईन गाजीपुर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आवटंन प्रमाण-पत्र अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया। छूटे हुए दिब्यांग/महिला अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन 30.10.2020 किया गया। विद्यालय आवंटन प्रक्रिया पूर्व रूप से ऑन लाईन किया जा रहा है। उक्त कार्य में जिलाधिकारी महोदय, गाजीपुर के आदेशानुसार 15 जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों से 20 लिपिकों की ड्यूटी
लगायी गयी है। ड्यूटी में लगाये गये अधिकारी दिलीप कुमार सोनकर, श्रम रोजगार अधिकारी, शशिकान्त शुक्ला बन्दोबस्त अधिकारी (चकबन्दी), प्रभात कुमार जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, लईक अहमद श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अभिमन्यु सिंह जिला आबकारी अधिकारी, राम विलास यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, गिरीश चन्द्र यादव मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य विभाग, शैलेन्द्र दुबे जिला उद्यान अधिकारी, नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, किशोर सिंह जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, सुधरी कुमार गुप्ता जिला गन्ना अधिकारी अजय पालीवाल सहायक निबन्धक सहकारिता, उ0प्र0, डॉ0 सुनील ंिसह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अजय कुमार गुप्ता उपायुक्त जिला उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, गाजीपुर उपस्थित रहे। नव चयनित अध्यापकों की तैनाती/विद्यालय आवंटन की समस्त कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता के साथ तैनाती समिति द्वारा सम्पन्न करायी जा रही है। काउन्सिलिंग एवं विद्यालय आवंटन की कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजेश सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को नामित किया गया है, जो आवंटन स्थल पर उपस्थित थे। पर्यवेक्षण में आवंटन की कार्यवाही की गयी। जिलाधिकारी द्वारा आवंटन स्थल पर निरीक्षण/पर्यवेक्षण किया गया। पूरी पारदर्शिता के साथ विद्यालय आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की गयी सभी प्रक्रिया के दौरान ऑन लाईन पोर्टल के माध्यम से नव नियुक्त अध्यापकों द्वारा स्वयं विद्यालय चयनित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मत्स्य पालन हेतु करें आनलाइन आवेदन
Next: न्यायालय में उपस्थित न होने पर हुई कुर्की की कार्रवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.