Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रामा सेंटर का हुआ लोकार्पण

ब्यूरो 30-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। शासन के अथक प्रयासों से जनपद को ट्रामा सेंटर के रूप में एक नायाब तोहफा मिला है, जिसका लोकार्पण शुक्रवार को बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और मोहमदाबाद की विधायक अलका राय के द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस ट्रामा सेंटर का नामकरण अष्ठ शहीद स्वर्गीय शिवपूजन राय के नाम पर करने की संस्तुति भी किया। साथ ही उन्होंने सांसद फंड निधि से दिए गए 30 लाख रूपये जो वेंटिलेटर के लिए दिये गये थे, उन्होंने तत्काल उस वेंटीलेटर को इस ट्रामा सेंटर में लगाए जाने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह ट्रामा सेंटर सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होगा बल्कि बहुत जल्दी यह अपने अमली रूप में भी आ जाएगा।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और विधायक अलका राय ने कहा कि सबके सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया है । यह ट्रामा सेंटर बलिया से और बनारस के बीच गंभीर मरीजों और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते क्षेत्रीय लोगों से कुछ दूरियां बन गई थी लेकिन इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से परस्पर संबंध बनाए रखा गया, क्योंकि कोविड-19 होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर तीन से चार महीने तक लोगों से दूरी बनाने की मजबूरी रही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ. आशीष राय ने बताया कि ट्रामा सेंटर का फरवरी मार्च के महीने में ही लोकार्पण होना था लेकिन कोविड-19 के चलते नहीं हो पाया। इस ट्रामा सेंटर के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आरो प्लांट और फ्रिज की सौगात दी गयी है ताकि बहूपयोगी दवा और इंजेक्शन फ्रिज के अभाव में खराब न हो सके। उन्होंने बताया कि इस ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी सेवा के साथ ही प्रसव सेवा का भी शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही मरीजों के लिए एक्स-रे और सीटी स्कैन की सुविधा भी जल्दी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 पॉज़िटिव के उपचार के लिए मोहम्मदाबाद में एल-1 हॉस्पिटल बनाया गया था जिसमें करीब 350 मरीजों का इलाज किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा तेज बहादुर यादव ने किया। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा मोहम्मदाबाद राम जी गिरी ने किया । कार्यक्रम में एसडीएम राजेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम, एसीएमओ डॉ उमेश कुमार, ट्रामा सेंटर के इंजीनियर अजीत चौधरी, बीपीएम संजीव कुमार, डॉ वीरेंद्र कुमार, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं मंच पर भाजपा नेता दिनेश वर्मा, वीरेंद्र राय, विजय शंकर राय भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाइक के धक्के से युवक घायल
Next: जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.