Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रा.से.यो.द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 31-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में एवं आदिकवि महर्षि बाल्मीकि को भी उनकी जयंती के अवसर पर कृतज्ञता पूर्वक याद किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मदन गोपाल सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्र भारत की 562 देशी रियासतों को भारतीय संघ में सम्मिलित करने में सरदार पटेल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण थी। इसी कारण उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राम और राम कथा को भारतीय संस्कृति की आत्मा कहा जाता है भारतीय जनमानस राममय है। महर्षि बाल्मीकि को आदि कवि के रूप में जन स्वीकृति है। उन्होंने सबसे पहले रामकथा को संस्कृत पद्य रूप में रामायण के रूप में प्रस्तुत किया उसी के आधार पर आगे चलकर अनेकों कवियों ने राम की कथा को अपने अपने ढंग से प्रणयन किया। विषय प्रवर्तन रोवर्स प्रभारी डॉ.संजय कुमार सिंह ने संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने किया। डॉ.श्रीमती विमला देवी अध्यक्ष संस्कृत विभाग, सुनील कुमार चौधरी, लालचंद पाल, कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी, सुनील कुमार चौधरी, राहुल गुप्ता, संध्या कुमारी, प्रीति पासवान, काजल प्रजापति, अर्चना कश्यप, आदित्य कुमार सिंह,सरोज देवी,गौरव कुमार यादव आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ भी दिलाई गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले संचालित हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वास्थ विभाग ने ली शपथ
Next: बढ़ती महंगाई के विरोध मेंं आप नेताओं ने सौपा ज्ञापन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.