Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

16 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

संवाददाता 01-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दाैली)। क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर की जली केबल रविवार की सुबह बदले जाने के बाद 16 घंटे बाद क्षेत्र की आपूर्ति शुरू हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे इनकमिंग फीडर की केबल जलने से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े असना, धीना, जेवरियाबाद, ककरैत, रेरुआ और विश्व बैंक फीडर से जुड़े 120 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी ठप हो हो गई थी। जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया था। जिससे उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता अनिल सिंह, सतेंद्र सिंह, संजय सिंह ने बताया कि बिजली न आने पर उपकेंद्र व जेई को फोन मिलाया,लेकिन दोनों मोबाइल स्विच ऑफ थे।
केबल जलने के घंटों बाद पहुंचे अधिकारियों ने केबल बदलने का काम शुरू कराया।तब जाकर सुबह साढ़े दस बजे केबल बदला जा सका और 16 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस सम्बन्ध में एसडीओ विद्युत कमालपुर जन्मेजय साहू ने बताया कि केबल जलने से बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिसे ठीक करके आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर मतदेय स्थलो के सम्बन्ध में बैठक 2 नवम्बर को
Next: एकता स्थापित करके ही स्वर्णिम इतिहास बनाया जा सकता है-जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.