Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बीज गोदाम खोलने की मांग को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान

संवाददाता 03-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के गहमर गांव में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल दल द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए गांव में बीज गोदाम खोलने का मांग पत्र सहकारिता मंत्री सहित जनपद के शीर्ष अधिकारीयो को प्रेषित किया गया है।

ज्ञात हो कि गहमर में साधन सहकारी समिति एवं बीज गोदाम ना होने से किसानों के धान एवं गेहूं की फसल आदि का विक्रय करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है इसी परिपेक्ष में पूर्व ग्राम प्रधान मुरली कुशवाहा के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए साधन सहकारी समिति एवं खाद बीज गोदाम के खोलने के लिए सहकारिता मंत्री सहित जनपद के शीर्ष अधिकारियों को लिखित मांग पत्र डाक के माध्यम से प्रसिद्ध किया है इस संबंध में पूर्व ग्राम प्रधान मुरली कुशवाहा ने बताया गांव में तीन फरवरी 2014 को तत्कालीन प्रधान द्वारा साधन सहकारी समिति खाद व बीज गोदाम के लिए प्रस्ताव 0.076 हेक्टेयर भूमि आवंटित किया गया जिसका गाटा संख्या 02037 एवं खाता संख्या 1001 है। उक्त जमीन पर कई बार धन भी अवमुक्त हुआ लेकिन विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण धन बार-बार वापस चला गया जिसके कारण आज भी साधन सहकारी समिति का निर्माण नहीं हो पाया। जिससे किसानों के धान व गेहूं क्रय केन्द्र अस्थाई तौर पर बनाया जाता है जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । उन्होंने सहकारिता मंत्री समेत जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए किसानों के हित में साधन सहकारी समिति ,खाद – बीज गोदाम के निर्माण की मांग की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कई जनपद के पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच का किया प्रदर्शन
Next: 725 आवेदन पत्रों में मात्र 34 का हुआ निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.