Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डी0जी0पी0 महाराष्ट्र को बर्खास्त करने की कलमकारों ने की माँग

ब्यूरो 05-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा किये गये दुव्र्यवहार पर खिन्न गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों में घोर असंतोष व्याप्त हो गया। इस घटना के विरोध में महामहिम को सम्बोधित ज्ञापन 5 नवम्बर को जिलाधिकारी गाजीपुर मंगला प्रसाद सिंह को सौप दिया गया।

पत्रकारो ने पत्रक के माध्यम से मांग किया कि संवैधानिक पद पर आसीन होते हुए भारतीय संविधान का दुरूपयोग कर लोकतंत्र की गरिमा धुमिल करने के कुकृत्य पर सम्बन्धित डी0जी0पी0 महाराष्ट्र को बर्खास्त करने तथा संविधान के रक्षक कलमकारों के खिलाफ हो रहे घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने का अनुरोध कियां।
पत्रकारों ने कहा कि अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सम्बन्धित डी0जी0पी0 महाराष्ट्र ने संवैधानिक पद का दुरूपयोग कर बदले की कार्यवाही करते हुए भारतीय संविधान का अपने निजी स्वार्थ में दुरूपयोग करने तथा देश मंे स्वतंत्र कलमकारों पर अंकुश लगाने का जो प्रयत्न किया जा रहा है वो देश के लिए बेहद शर्मनाक व निन्दनीय है। इसके साथ ही देश में हो रहे स्वतंत्र पत्रकारिता पर रोक लगाने का जो कृत्य प्रदेश सरकारों द्वारा किया जा रहा है समय रहते इस तरह की घटनाओं पर रोक नही लगायी गयी तो लोकतंत्र मात्र औपचारिकता बन कर रह जायेगी। प्रदेश सरकारें पत्रकारो के कलम को प्रभावित करने का तरह तरह से प्रयत्न कर रहे है जिससे पत्रकारिता की दशा व दिशा अपने लाभ के लिए उपयोग करना चाहती है। जिसपर रोक लगाना नितान्त आवश्यक है।
पत्रकारो की सुरक्षा के लिए संवैधानिक प्रक्रिया का उपयोग कर इस तरह की घटनाओं पर आवश्यक कार्यवाही करने व घटनाआंे की पुनरावृत्ति पर रोक लगाना अति आवश्यक है। पत्रकारों के प्रतिनिधि मण्डल में संयुक्त रूप से अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय, महासचिव चन्द्र कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सह सचिव शिव प्रताप तिवारी, सत्येन्द्र शुक्ला, अनिल उपाध्याय, पदमाकर पाण्डेय, अमरजीत राय, रविकान्त पाण्डेय, अनिल, गुलाब राय, अशोक श्रीवास्तव, आलोक त्रिपाठी, सूर्यवीर सिंह, अभिषेक सिंह, पवन श्रीवास्तव, देवब्रत विश्वकर्मा, कमलेश यादव, विनोद गुप्ता, विक्की, अजय राय बबलू आदि संयुक्त रूप से रायफल क्लब कचहरी गाजीपुर में जिलाधिकारी को पत्रक सौपा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील होंगे जिले के 87 उपकेंद्र
Next: स्नातक एम एल सी चुनाव, बूथ कमेटी व ज्वलंत जनसमस्याओं पर किया गया चर्चा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.