Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एएनएम को शॉर्ट फिल्म दिखाकर किया गया प्रशिक्षित

ब्यूरो 06-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर एक दिवसीय जनपद स्तरीय सेवा प्रदाताओं की काउंसलिंग के लिए एक कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में सीएमओ डॉ जीसी मौर्य की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाली जनपद के विभिन्न ब्लाकों से आए हुए एएनएम को डब्ल्यूएचओ के द्वारा बनाई गई एक शॉर्ट फिल्म को दिखलाकर प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया।

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ केके वर्मा ने बताया कि आज भी ग्रामीण इलाकों में गर्भवती माताओं में एनीमिया की कमी, प्रसव पूर्व जांच न कराने ,बच्चों में अंतर न रखने की वजह से मातृ मृत्यु दर में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इन्हीं सबको देखते हुए शासन स्तर पर इस तरह के वर्कशॉप कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि 2019 के आंकड़े की बात करें तो उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष 12000 मातृ मृत्यु होती है जिसमें प्रति एक लाख में 197 की मौत होती है। उन्होंने बताया कि यदि महिलाएं परिवार नियोजन के संसाधनों को अपनाएं तो 3600 महिलाओं को मौत से बचाया जा सकता है।
एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि प्रायः देखा जाता है कि 20 वर्ष से कम की युवतियों और महिलाओं को गर्भधारण करने पर मातृ मृत्यु के रिस्क ज्यादा होती है। क्योंकि 100 में से 54 की किशोरिया एनीमिक होती हैं। जबकि 100 में से 21 किशोरियों की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में शादी हो जाती है जिसमें से 21 में से 7 किशोरियों जल्दी गर्भवती हो जाती हैं।
उन्होंने बताया कि प्रायः वीएचएनडी एवं टीकाकरण सत्र पर बच्चों को उनकी दादी के द्वारा टीकाकरण के लिए लाया जाता है। ऐसे में उनसे बहू को भी साथ में लाने के बारे में कहां जाए। ताकि उन्हें परिवार नियोजन से संबंधित जानकारियां दी जा सके। या फिर ऐसे परिवार का गृह भ्रमण कर काउंसलिंग किया जा सकता है।
मातृ मृत्यु दर अधिक होने के कई कारण बताए गए हैं। जिसमें प्रसव पूर्व जांचों का ना होना,खून की कमी, प्रसव पूर्व तैयारियों का अभाव,अनचाही गर्भावस्था, दो बच्चों के मध्य समय का कम अंतराल गर्भवती महिलाओं की मृत्यु का मुख्य कारण है। इसे हम प्रसव पूर्व चार जांच कराकर,बच्चों में अंतराल,परिवार नियोजन के साधन के माध्यमों से कर कर किया जा सकता है। साथ ही सेवा प्रदाता की भूमिका गर्भवती महिला को परिवार विजिट के दौरान परिवार नियोजन के बारे में बताना खासकर हाई रिस्क प्रेगनेंसी महिला को इस बारे में पूरी जानकारी देना। ताकि वह स्वयं और आने वाले बच्चों को भी सुरक्षित रख सके।
इस कार्यक्रम में कोविड-19 के नोडल डॉ मनोज सिंह,एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा,परिवार नियोजन विशेषज्ञ तबरेज अंसारी,डीसीपीएम अनिल वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्टेण्डिंग कमेटी की प्रथम बैठक 09 नवम्बर को
Next: तीन दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.